फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Inspector's pistol recovered, three including main accused arrested

Lakhimpur Kheri News: दरोगा की पिस्टल बरामद, मुख्य आरोपी समेत तीन गिरफ्तार

Sun, 29 Jan 2023 05:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jan 2023 05:30 AM IST
विज्ञापन
Inspector's pistol recovered, three including main accused arrested
गोला गोकर्णनाथ। कोतवाली क्षेत्र के गांव छैरासी में जमीनी विवाद की जांच में गए चौकी इंचार्ज की पिस्टल, मोबाइल लूटने के मामले में पुलिस ने घटना के नौ दिन बाद मुख्य आरोपी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर उनके रिश्तेदार के घर से दरोगा की पिस्टल और मैगजीन बरामद की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव छैरासी में 20 जनवरी को जमीनी विवाद मामले की जांच करने गए मूड़ा सवरान चौकी प्रभारी अरुण कुमार सिंह का हमलावरों ने पिस्टल और मोबाइल लूट लिया था। पुलिस ने शनिवार को मामले में ग्राम मुस्तफाबाद से मुख्य अभियुक्त संजय उर्फ रंजीत, कौशल उर्फ कमलकिशोर, वेद प्रकाश निवासी महेशपुर को गिरफ्तार किया है। संजय के पास से 315 बोर तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए। उसकी निशानदेही पर फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के गांव हिंडोलना में संजय के रिश्तेदार के घर से दरोगा से लूटी गई पिस्टल मय मैगजीन बरामद हुई।
विज्ञापन

मुख्य अभियुक्त संजय उर्फ रंजीत की गिरफ्तारी के लिए एसपी ने 23 जनवरी को 25000 रुपये का इनाम घोषित किया था। एसपी ने मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी पर पुलिस टीम को 10000 रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की थी। इससे पूर्व रविवार को पुलिस मामले में आरोपी वेद प्रकाश की पत्नी नीलम संजय उर्फ रंजीत की पत्नी मीना बिंदा प्रसाद की पत्नी सुनीता का चालान भेज चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘दरोगा से सरकारी पिस्टल और मोबाइल लूट के मामले में मुख्य अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनकी निशानदेही पर एक रिश्तेदार के घर से दरोगा से लूटी गई पिस्टल हुई है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी पर एसपी ने 25000 रुपये इनाम भी घोषित किया था।’
- राजेश कुमार, सीओ गोला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed