फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Insomnia is increasing due to mobile addiction, patients in hospitals increased

Lakhimpur Kheri News: मोबाइल की लत से बढ़ रही अनिद्रा, अस्पतालों में बढ़े मरीज

Sat, 06 Sep 2025 11:03 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 06 Sep 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
Insomnia is increasing due to mobile addiction, patients in hospitals increased
लखीमपुर। मोबाइल फोन का लगातार कई घंटों तक उपयोग अब सेहत के लिए खतरा बनता जा रहा है। लोग नींद संबंधी बीमारियां, खासकर अनिद्रा के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं। जिला अस्पताल में हर उम्र के मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि प्रतिदिन ऐसे मरीज आ रहे हैं, जिनमें अनिद्रा के लक्षण पाए जा रहे हैं और जिन्हें दवा के साथ परामर्श भी देना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को जिला अस्पताल की मानसिक रोग की ओपीडी में करीब 150 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। इसमें अनिद्रा के तकरीबन 40-50 मरीज आए।
जिला अस्पताल के मनोचिकित्सक डॉ. अखिलेश शुक्ला ने बताया कि प्रतिदिन करीब 40 से 50 प्रतिशत मरीज अनिद्रा रोग के आ रहे हैं। लोग मोबाइल के उपयोग की जगह दुरुपयोग कर रहे हैं। मोबाइल पर ज्यादा समय देने के कारण लोगों में अनिद्रा की बीमारी बढ़ रही हैं। खासकर रात के समय लोगों को मोबाइल से दूरी बनाने की जरूरत है। अगर अनिद्रा की शिकायत है तो उचित चिकित्सक से परामर्श लें।
विज्ञापन

विशेषज्ञों के अनुसार, मोबाइल स्क्रीन से निकलने वाली ब्लू लाइट नींद लाने वाले हार्मोन मेलाटोनिन पर असर डालती है। इससे दिमाग देर तक सक्रिय रहता है और नींद आने में कठिनाई होती है। खासकर रात में सोने से पहले मोबाइल का अधिक उपयोग करने वाले लोग इस समस्या से ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया, गेम्स और ऑनलाइन सामग्री देखने की आदत भी मानसिक तनाव बढ़ा रही है, जिससे नींद बिगड़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सकों ने बताया कि अनिद्रा सिर्फ थकान या चिड़चिड़ापन ही नहीं लाती, बल्कि लंबे समय में यह डिप्रेशन, हाई ब्लड प्रेशर, हृदय रोग और स्मरण शक्ति कमजोर होने जैसी गंभीर बीमारियों का कारण भी बन सकती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed