फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Injured youth dies, neighbor accused of murder

Lakhimpur Kheri News: घायल मिले युवक की मौत, पड़ोसी पर हत्या का आरोप

Mon, 16 Jun 2025 11:17 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 16 Jun 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Injured youth dies, neighbor accused of murder
पलिया के छेदनीपुरवा निवासी मृतक निर्मल का फाइल फोटो
पलियाकलां। पड़ोसी युवक के साथ निकले मरूआ पश्चिम ग्राम पंचायत के मजरा छेदनीपुरवा गांव निवासी निर्मल (35) पुत्र ओमकार की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने उसकी हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पड़ोसी का कहना है कि सांड़ से उनकी बाइक टकरा गई थी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


निर्मल पलिया स्थित एक मसाला कंपनी में काम करता था। पिता ओमकार ने बताया कि रविवार देर शाम पड़ोस में रहने वाला युवक उनके घर आया। उसने पुत्र से पलिया में जूस पीने के लिए चलने को कहा। पुत्र ने काफी मना किया। उसकी बहू रूबी देवी ने भी निर्मल को जाने से रोका। फिर भी उक्त युवक जबरन निर्मल को लेकर चला गया।
विज्ञापन

शाम करीब सात बजे फोन आया कि बसंतापुर कलां जाने वाले मार्ग पर निर्मल हादसे का शिकार हो गया है, जिस पर परिजन मौके पर पहुंचे तो उनका पुत्र निर्मल घायल अवस्था में पड़ा था। एंबुलेंस की मदद से जब उसको पलिया सीएचसी लेकर आए तो डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में मृतक के पिता ओमकार व पत्नी रूबी देवी ने पुलिस को तहरीर दी, जिसमें पड़ोसी के खिलाफ हत्या करने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------

पैरालाइज पिता का सहारा था निर्मल

निर्मल अपने भाइयों में सबसे छोटा था। सबसे बड़ा भाई गांव से ही कुछ दूरी पर स्थित अपने परिवार के साथ रहता है। मंझले भाई का निधन हो चुका है। निर्मल घर में सबसे छोटा था और पैरालाइज पिता ओमकार व अपनी पत्नी रूबी देवी व सात वर्षीय पुत्र अंश का नौकरी कर पालन-पोषण करता था। निर्मल की मौत से पत्नी व सात वर्षीय पुत्र अंश पर जहां दुखों का पहाड़ टूटा है। वहीं, पिता के आंखों से भी आंसू नहीं रुक रहे हैं।
आठ साल पूर्व हुई थी शादी
निर्मल की शादी करीब आठ साल पहले रूबी देवी से हुई थी। पति की मौत के बाद से रूबी बदहवास दिखी। शव के साथ ही वह जिला मुख्यालय में स्थित पोस्टमॉर्टम हाउस भी पहुंच गई। उसका कहना था कि उसके पति की हत्या हुई है और वह हत्यारोपी को सजा जरूर दिलवाएगी।


वर्जन
पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे कुछ कहा जा सकेगा। फिलहाल, मौका-मुआयना करने के साथ ही मामले में जांच शुरू कर दी है। हर तथ्य को देखते हुए पुलिस आगे की कार्रवाई की जाएगी।

-पंकज त्रिपाठी, थानाध्यक्ष पलियाकलां

पलिया के छेदनीपुरवा निवासी मृतक निर्मल का फाइल फोटो

पलिया के छेदनीपुरवा निवासी मृतक निर्मल का फाइल फोटो

पलिया के छेदनीपुरवा निवासी मृतक निर्मल का फाइल फोटो

पलिया के छेदनीपुरवा निवासी मृतक निर्मल का फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed