फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Industry Trade Board won the cricket match

Lakhimpur Kheri News: उद्योग व्यापार मंडल ने जीता क्रिकेट का मुकाबला

Sun, 25 Jan 2026 11:03 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 25 Jan 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Industry Trade Board won the cricket match
निघासन। जिला पंचायत इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर रविवार को पत्रकारों और उद्योग व्यापार मंडल के बीच मैत्री मैच हुआ। इसमें व्यापार मंडल विजयी रहा।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पत्रकार इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 139 रन बनाए। टीम की ओर से मोहम्मद यूसुफ ने शानदार 60 रनों की पारी खेली, जबकि रणधीर ने 20, सुरजीत सिंह चानी ने 20 और राहुल राज ने 15 रन का योगदान दिया। उद्योग व्यापार मंडल की ओर से पवन भारद्वाज और मुन्ना यूनिक ने सधी हुई गेंदबाजी करते हुए महत्वपूर्ण विकेट चटकाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी निघासन उद्योग व्यापार मंडल टीम की शुरुआत धीमी रही लेकिन एक छोर पर डटे लवदीप सिंह ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचा दिया। उनके बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत उद्योग व्यापार मंडल ने मुकाबला अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

पत्रकार इलेवन की ओर से विकास कश्यप और अतीक ने प्रभावी गेंदबाजी कर शुरुआती विकेट झटके। शानदार प्रदर्शन के लिए लवदीप सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया। विजेता टीम को मुख्य अतिथि अमनदीप सिंह ने ट्रॉफी प्रदान कर खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर उपनिरीक्षक दिनेश सिंह, अध्यापक प्रदीप शुक्ला, दिनेश चंद्र जोशी, वाईडी मिश्र, जसपाल सिंह पल्ला और ऊषा दीक्षित सहित बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed