{"_id":"64a0795819889c321c0bf304","slug":"indira-manoranjan-van-became-buzzing-people-arrived-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1015-272-2023-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: गुलजार हुआ इंदिरा मनोरंजन वन, पहुंचे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: गुलजार हुआ इंदिरा मनोरंजन वन, पहुंचे लोग
विज्ञापन
पौँधरोपण करते केद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी
महेवागंज। शनिवार को 22 साल से वीरान पड़े इंदिरा मनोरंजन वन का फिर से शुभारंभ हो गया। उद्घाटन केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी ने किया। उन्होंने अपील की कि पर्यावरण को संभाले रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। कहा कि इस वीरान पड़े पार्क को वन विभाग ने तीन करोड़ रुपये खर्च करके संवारा है।
सालों से वीरान पड़ा इंदिरा मनोरंजन वन शनिवार को उद्घाटन होते ही लोगों की भीड़ से गुलजार हो गया। नवभारत पब्लिक इंटर कॉलेज के बच्चों ने स्वागत गीत गाकर मंत्री टेनी समेत सभी अतिथियों का स्वागत किया। डीएफओ साउथ संजय विश्वाल और उनकी टीम ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान मंत्री टेनी ने कहा कि इंदिरा वन पार्क कभी शहर और आसपास के गांवों के लिए सैर सपाटे का केंद्र था। जीव-जंतु हटने के बाद पार्क की रौनक़ खत्म हो गई थी।
अब 22 साल बाद पार्क अपने नए कलेवर में तैयार है। पार्क में लोग मोटर बोट, झूले, पक्का पुल, कैंटीन, संग्रहलाय, चेतना केंद्र, जंगल की सैर का लुत्फ उठा सकेंगे। इस दौरान सदर विधायक योगेश वर्मा भी मौजूद रहे, जबकि क्षेत्रीय विधायक मंजू त्यागी की गैरमौजूदगी चर्चा का विषय रही। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि संजय सिंह, फूलबेहड़ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विश्वनाथ सिंह, अनूप मिश्रा, नवभारत पब्लिक इंटर कॉलेज के प्रबंधक स्वर्ण सिंह कम्बोज और ग्राम प्रधान महेवा सारिका सनी, फारेस्टर नागेंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
महिलाओं के लिए पर्याप्त हों सुरक्षा के इंतजाम
- खीरी के लिए किसी वरदान से कम नहीं इंदिरा पार्क
रिमझिम बारिश में परिवार के साथ पार्क पहुंचे शिवम् मिश्रा ने कहा कि वर्षो बाद मुराद पूरी हुई। बच्चों ने झूले और हरियाली का आनंद लिया। शास्त्री नगर निवासी कोमल पार्क में टहलती नजर आईं। पूछने पर कहा कि शहर से दूर है, पर यहां सुकून भरा है। जैद ने कहा कि अब छुट्टी का दिन पार्क में आराम से कटेगा। पहले जीव-जंतु भी आकर्षण थे। बस उनकी कमी खल रही है। गृहिणी ज्योति ने कहा कि पार्क की दोबारा रौनक लौटी है। कोई मेहमान आता था तो उसे आसपास घुमाने के लिए सौ बार सोचना पड़ता था। बस यह पार्क अब बरकरार रहे। कहा कि महिलाओं के लिए यहां सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता होनी चाहिए।