फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Indicator boards installed at Malukapur bend after many accidents

कई हादसों के बाद मलूकापुर मोड़ पर लगाए संकेतक बोर्ड

Mon, 20 Dec 2021 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Indicator boards installed at Malukapur bend after many accidents
भीरा पलिया हाईवे के मलूकापुर मोड़ पर लगाए गए संकेतक बोर्ड।
लखीमपुर-पलिया राजमार्ग के मलूकापुर में बृहस्पतिवार को हुए थे दो हादसे
विज्ञापन

बिजुआ। लखीमपुर-पलिया राजमार्ग के मलूकापुर में अंधे मोड़ पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं के बाद आखिरकार लोकनिर्माण विभाग चेता। लोकनिर्माण विभाग के कर्मचारियों ने शनिवार शाम मोड़ के दोनों तरफ संकेतक बोर्ड लगा दिए हैं।
मलूकापुर मोड़ पर जाडे़ के दिनों में अचानक दुर्घटनाओं की बाढ़ आ जाती है। रोड अच्छी बनी होने के कारण चालक अपनी गाड़ियों को तेज रफ्तार से दौड़ाते हैं। मलूकापुर के अंधे मोड़ पर क्षेत्र के जानकार तो स्पीड घटा लेते हैं, लेकिन जो लोग बाहर से आते हैं वह तेज रफ्तार के चलते अक्सर हादसे का शिकार हो जाते हैं।
विज्ञापन

मलूकापुर गांव में दो एल आकर के मोड़ हैं। एक गांव के अंदर पड़ता है तो दूसरा गांव से दूर क्रशर के पास। गांव वाले मोड़ पर गांव होने की वजह से वाहनों की रफ्तार कम होती है, जिससे वाहन आसानी से मुड़ जाते हैं और हादसे भी कम होते हैं। वहीं बाहर वाले मोड़ पर चालक वाहन नियंत्रित नहीं कर पाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां बता दें कि बीते बृहस्पतिवार को एक दिन में दो दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। दुर्घटनाओं को रोकने के लिए मोड़ के दोनों तरफ स्पीड ब्रेकर तो नहीं बनाए गए हैं, लेकिन लोक निर्माण विभाग ने संकेतक बोर्ड जरूर लगा दिए हैं।

अंधे मोड़ पर संकेतक बोर्ड न होने से हादसे का डर
अमीरनगर। मोहम्मदी लखीमपुर हाईवे पर कठिना नदी के पुल से पहले अंधा मोड़ है। यहां पर संकेतक बोर्ड न होने से कोहरे के समय दुर्घटनाओं की आशंकाएं बनी रहती है। विभाग ने यहां पर कई बार संकेतक बोर्ड लगाए, लेकिन चोर उसे काट ले जाते हैं। इस समय यहां पर एक भी संकेतक बोर्ड नही है। ऐसे में दुर्घटना होने का भय लगा रहता है। कुंभी चीनी मिल का पेराई सत्र चल रहा है इस समय हाईवे पर गन्ने से भरे हुए वाहनों का आना जाना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed