फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   India - Nepal brotherhood Bicycle rally off

भारत-नेपाल बंधुत्व साइकिल रैली रवाना

Sun, 24 May 2015 11:05 PM IST
गौरीफंटा
गौरीफंटा Updated Sun, 24 May 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
India - Nepal brotherhood Bicycle rally off
भारत-नेपाल बंधुत्व साइकिल रैली को एसएसबी आईजी श्याम सिंह शेखावत ने रविवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में भारतीय एसएसबी के 10 और नेपाल सशस्त्र बल के 10 जवानों समेत 5-5 भारतीय एवं नेपाली नागरिक भी शामिल हैं। रैली गौरीफंटा से गड्ढा चौकी होते हुए नेपाल के महेंद्र नगर और बनबसा होते हुए 29 मई को वापस लौटेगी।
विज्ञापन

रैली से पूर्व हुए कार्यक्रम में एसएसबी आईजी ने कहा कि एसएसबी सीमा पर भाई चारा, शांति, पड़ोसी देश नेपाल से अच्छे संबंध बनाए रखना चाहती है। मकसद है कि हर दुख सुख में दोनो ही देश एक दूसरे के साथ खड़े हों। कार्यक्रम को एसएसबी डीआईजी केपी सिंह, नेपाल पुलिस के डीआईजी खरानंद चौधरी, रामकुमार खनाल ने भी संबोधित किया। इस मौके पर एसएसबी 26वीं वाहिनी पीलीभीत के कमांडेंट जेपी राणा, कमांडेंट एसडी शेरखाने, केसी राणा, राजेश ठाकुर, सदीक्षा अध्यक्ष संतोष कवंर शेखावत, नेपाल कैलाली एसपी एपीएफ जयबहादुर खड़का, नेपाल कैलाली पुलिस के एसपी विक्रम चंद, पलिया सीओ रामासरे सिंह, गौरीफंटा कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर कृष्ण मुरारी शर्मा समेत तमाम गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

एसएसबी और नेपाल पुलिस ने किया उत्साहवर्धन
महंगापुर। एसएसबी और नेपाल पुलिस के उच्चाधिकारियों ने साइकिल रैली में शामिल एसएसबी और नेपाल पुलिस समेत आमनागरिकों को खूब उत्साह वर्धन किया। उन्होंने रेस शुरू होते ही प्रतिभागियों के जोश को बढ़ाना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसबी आईजी ने किया रक्तदान
गौरीफंटा।
बंधुत्व रैली के बाद एक गौरीफंटा सीमा पर एसएसबी ने एक रक्तदान शिविर भी लगाया, जिसका उद्घाटन एसएसबी आईजी ने किया। इसके बाद आईजी, नेपाल पुलिस के दोनो डीआईजी ने भी रक्तदान किया। इसके बाद 29 एसएसबी जवानो ने नेपाल के भूकंप पीड़ितों के लिए अपने रक्त का दान किया। यह शिविर करीब एक माह चलेगा और एकत्र रक्त को नेपाल भेजा जाता रहेगा। 6 ट्रक सामान भी एसएसबी ने नेपाल के भूकंप पीड़ितों को भिजवाया था। कहा कि हमारे जवान हमेशा पड़ोसी देश की मद्द के लिए तत्पर रहेंगे।
भूकंप में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि
इस दौरान यहां नेपाल में भूकंप के दौरान मरे लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन भी धारण किया गया।
भीरा वनवीट हॉस्पिटल करेगा नेपाली मरीजों की जांच
भीरा के वनवीट हॉस्पिटल डायरेक्टर ने कहा कि वह जून माह में नेपाली मरीजों की नि:शुल्क जांच करेंगे। इसकी सभी ने सराहना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed