फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   india nepal border

खंभा लगाकर वन विभाग ने कस्टम के सुपुर्द की भूमि

Wed, 12 Feb 2020 02:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 02:27 AM IST
विज्ञापन
india nepal border
गौरीफंटा। भारत-नेपाल सीमा के गौरीफंटा बॉर्डर पर वर्षों से झोपड़ पट्टी में चल रहे कस्टम विभाग के कार्यालय को वन विभाग की तरफ से भूमि आवंटित कर दी गई है। सर्वेयर टीम ने नापजोख कर भूमि को कस्टम के सुपुर्द किया गया है। भूमि मिल जाने से कस्टम कर्मियों ने खुशी का इजहार किया है। उम्मीद है कि जल्द ही इस भूमि पर कस्टम भवन का निर्माण होगा।
विज्ञापन

बता दें कि बार्डर पर दुधवा नेशनल पार्क की भूमि पर वर्षों से झोपड़पट्टी में चल रहे सीमा शुल्क विभाग (कस्टम) का कार्यालय और निवास स्थान है। इसी झोपड़ी में कार्यालय का कार्य और रात को कस्टम सिपाहियों का सोना भी होता चला आ रहा था। कस्टम विभाग वर्ष 1984 से भवन के लिए सरकार से जमीन की मांग करते आ रही थी। वन विभाग की भूमि होने के कारण अड़चनें आ रही थीं। दुधवा नेशनल पार्क होने के कारण साढ़े तीन दशक से वन भूमि नहीं मिल पाई थी। इधर ऊपर से आदेश आने पर सर्वे टीम के आने पर वन विभाग की टीम ने सीमा पर ही कस्टम कार्यालय के सामने खाली पड़ी भूमि को नापकर 29.50 गुणा 33.50 मीटर जमीन पर खंभा लगाकर कस्टम विभाग के सुपुर्द कर दी है। इस मौके पर सर्वे टीम के साथ गौरीफंटा रेंजर खड़ग बहादुर सिंह, कस्टम अधीक्षक आलोक श्रीवास्तव, अतुल दीक्षित, अनिल कुमार, एम सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed