फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   India alliance's bail will be confiscated from Ghaziabad to Ghazipur

Lakhimpur Kheri News: गाजियाबाद से गाजीपुर तक इंडिया गठबंधन की जब्त होगी जमानत

Sat, 20 Apr 2024 04:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2024 04:13 AM IST
विज्ञापन
India alliance's bail will be confiscated from Ghaziabad to Ghazipur
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य लोगों को संबो​धित करते हुए- संवाद
निघासन। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को निघासन से विपक्षी दलों पर हमला बोला। कहा कि गाजियाबाद से गाजीपुर तक इंडिया गठबंधन की जमानत जब्त होगी। मोदी भरोसा है, सपा-कांग्रेस और बसपा धोखा ही धोखा। करीब 30 मिनट के संबोधन में डिप्टी सीएम ने भाजपा कार्यकर्ताओं में दम भरा।
विज्ञापन

एक मैरिज लॉन में दोपहर दो बजे आयोजित जनसभा में उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 के चुनाव में विपक्ष की जमानत जब्त हो गई थी। कांग्रेस की सरकार देश की जनता को 100 साल पीछे लेकर गई और भाजपा की सरकार 100 साल आगे लेकर चल रही है। इस चुनाव में भाजपा सरकार चार सौ पार होगी। भाजपा ने अरविंद केजरीवाल को सलाखों के पीछे धकेला है।
विज्ञापन

भाजपा का नारा है न खाऊंगा और न खाने दूंगा। जो देश को लूटते थे, आज वही नाराज हैं। पहले के नेता मंदिर नहीं जाते थे। अब सारे नेता मंदिर जाने लगे हैं। उन्होंने कहा कि कहा जिस गाड़ी में सपा का झंडा होता है उसमें गुंडा बैठा होता है। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख अमन दीप सिंह, जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, जिला महामंत्री विनोद लोधी, संचालक दयाशंकर मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, बाइक खड़ी करने को लेकर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष रमेश मौर्य और एक दरोगा में कहासुनी हो गई। वहीं, डिप्टी सीएम के कार्यक्रम में विधायक शशांक वर्मा का न होना चर्चा का विषय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed