फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   "Increase productivity per hectare sugarcane farmers'

‘गन्ना किसान प्रति हेक्टेयर उत्पादकता बढ़ाएं’ 

Thu, 16 Jun 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी। Updated Thu, 16 Jun 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
"Increase productivity per hectare sugarcane farmers'
गन्ना - फोटो : अमर उजाला
कृषि वैज्ञानिकों संग जिला गन्ना अधिकारी ने गांव में लगाई कार्यशाला
विज्ञापन

फरधान में भी ज्येष्ठ गन्ना निरीक्षक ने गन्ना सर्वे कार्य देखा

खंभारखेड़ा मिल क्षेत्र के गांव कोड़री में शरदकाल में गन्ने की बुवाई को लेकर किसानों की कार्यशाला हुई, जिसमें गन्ना किसान संस्थान शाहजहांपुर से आए कृषि वैज्ञानिकों ने प्रति हेक्टेयर गन्ने की उत्पादकता बढ़ाने पर किसानों को जागरूक किया। शरद काल में गन्ने की बुवाई कर सहफसल से किसानों की आय बढ़ाने के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। 
गन्ना विकास परिषद और चीनी मिल खंभारखेड़ा के संयुक्त प्रयास से गांव कोड़री में एक दिवसीय गन्ना किसान कार्यशाला की गई। इसमें जिला गन्ना अधिकारी जगदीश चंद्र यादव, गन्ना किसान संस्थान के उपनिदेशक पीके कपिल, वरिष्ठ कीट वैज्ञानिक अरुण कुमार सिंह, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक अमित कुमार पांडेय, विषय वस्तु विशेषज्ञ एसएस वर्मा, मिल महाप्रबंधक गन्ना सुबोध गुप्ता, प्रबंधक पीके ढाका शामिल हुए। जिला गन्ना अधिकारी ने गन्ना सर्वेक्षण, बुवाई की नई तकनीक के बारे में किसानों को जानकारी दी। उप निदेशक पीके कपिल ने वैज्ञानिक विधि से खेती के बारे में विस्तार से जानकारी दी और उससे होने वाले फायदे भी गिनाए। कीट वैज्ञानिक ने गन्ने में लगने वाले कीट एवं रोग के बारे में चर्चा करते हुए उपचार के बारे में प्रशिक्षित किया। ज्येष्ठ गन्ना निरीक्षक ने किसानों को घोषणा पत्र, सर्वे स्लिप, प्रदर्शन के बारे में जानकारी देते हुए मंच संचालन किया। अरनीखाना समिति सचिव ने ऋण वसूली के लिए चलाई जा रही एकमुश्त समाधान योजना के बारे मेें जानकारी दी। 
विज्ञापन

फरधान। ज्येष्ठ गन्ना निरीक्षक अमरपाल सिंह ने कुंभी मिल की ओर से कराए जा रहे गन्ना सर्वे कार्य का निरीक्षण किया। इसके बाद किसानों की चौपाल लगाकर सहफसली खेती से होने वाले फायदों के बारे में जानकारी देते हुए टिप्स दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरधान समिति के गांव रामपुरगोकुल में गन्ना सर्वे कराया जा रहा हैं। ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक और समिति सचिव मुकेश सक्सेना ने सर्वे कार्य का औचक निरीक्षण किया। मिल से डिप्टी कैन मैनेजर जगपाल सिंह, गन्ना सीडीओ परमानंद वाजपेयी मौके पर पहुंचे। सर्वे करने वाले बाबू धर्मेंद्र कुमार से किसान संजय कुमार के खेत में किए गए सर्वे का मिलान किया। किसान मोहन सिंह के ट्रेंच विधि से बुवाई किए गए गन्ने का निरीक्षण किया। गांव से किसानों को बुलाकर किसान चौपाल लगाकर किसानों को गन्ना की अगेती प्रजाति के गन्ना बोने के लिए प्रेरित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed