{"_id":"623b7c5a1ca159058f6e2922","slug":"incorrect-photographs-were-found-on-the-admit-cards-of-two-students-lakhimpur-news-bly4790559196","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो छात्रों के प्रवेश पत्र पर गलत फोटो लगे मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो छात्रों के प्रवेश पत्र पर गलत फोटो लगे मिले
विज्ञापन
इन्हीं दोनों छात्रों के प्रवेश पत्र पर फोटो आपस में बदले हुए मिले।
कॉलेज प्रशासन के सुध न लेने पर डीआईओएस ने करवाया सुधार
स्वामी श्याम प्रकाश इंटर कॉलेज का मामला
लखीमपुर खीरी। स्वामी श्याम प्रकाश इंटर कॉलेज के दो छात्रों के प्रवेश पत्र पर गलत फोटो लगे होने से छात्र परेशान हो उठे। कॉलेज प्रशासन ने भी इस गलती को सुधारने से हाथ खड़े कर छात्रों को डीआईओएस कार्यालय भेज दिया। जहां से पुन: दोनों को कॉलेज का रास्ता दिखा दिया गया। इसकी जानकारी होने पर डीआईओएस ने प्रवेश पत्र पर सुधार करवाया। इस पर छात्रों ने राहत की सांस ली।
बुधवार को कॉलेज में प्रवेश पत्र लेने पर यूसुफ खान को अपने प्रवेश पत्र पर हिमांशु यादव और हिमांशु यादव को अपने प्रवेश पत्र पर युसुफ खान की फोटो लगी मिली। इस पर छात्रों ने प्रधानाचार्य को संशोधन के लिए प्रार्थना पत्र दिया, जिस पर उन्होंने हाथ खड़े कर दिए। परीक्षा को लेकर चिंतित दोनों छात्र डीआईओएस कार्यालय पहुंचे, लेकिन वहां से उन्हें कॉलेज जाने को कहा गया। दूसरे की फोटो होने से कहीं उन्हें परीक्षा देने से रोक न दिया जाए इसको लेकर दोनों छात्र परेशान हो उठे। इसकी जानकारी लगने पर डीआईओएस ने दोनों छात्रों के प्रवेश पत्र पर संशोधन करवाया, तब जाकर छात्रों ने राहत महसूूस की।