फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Inauguration of a paved road with a fake plate

गड्ढे वाली सड़क का फर्जी पट्ट लगा कर कर दिया उद्घाटन

Thu, 30 Mar 2017 12:36 AM IST
लख्ाीमपुरख्ाीरी ब्यूराो
लख्ाीमपुरख्ाीरी ब्यूराो Updated Thu, 30 Mar 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग की बेअंदाजी देखिए  31 मार्च से पहले धनराशि ठिकाने लगानी थी इसलिए 45.31 लाख का काम पूरा दिखा कर गड्ढे वाली सड़क को तैयार दिखा दिया। इससे भी चौंकाने वाला बात यह है कि न यहां न सांसद पहुंचे न विधायक लेकिन उनके नाम की पट्टिका लगा कर सड़क का उद्घाटन भी कर दिया गया। लोक निर्माण के अभियंताओं ने दोनों नेताओं का नाम डलवाकर खुद ही उद्घाटन कर शिलापट्ट के फोटो खिंचवा लिए।ये काम प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत हुआ है। छह महीने पहले बनी इस सड़क पर कई जगह गड्ढे हैं और तीन दिन पहले इसके उद्घाटन शिलापट्ट लगा लेकिन इस पर तारीख पांच महीने पहले की है। 
विज्ञापन

आठ सौ मीटर लंबे गोला बांकेगंज रोड से कोंधवा संपर्क मार्ग का निर्माण 2013 में मंजूर हुआ था। केंद्र में भाजपा की सरकार बनीं तो कोंधवा के ग्रामीणों ने संपर्क निर्माण की मांग उठाई। इसके बाद काम शुरू हुआ, फिर कुछ दिन बाद बंद हो गया। लोगों ने फिर शिकायत की, तब सड़क बनीं, लेकिन बनते ही टूटने लगी। दो दिन पहले 27 मार्च को रोड किनारे उद्घाटन का पत्थर लगा दिया गया। जिस पर खीरी सांसद अजय मिश्र टेनी के हाथों पलिया विधायक रोमी साहनी की उपस्थिति में होना दर्शाया गया है। खास बात यह है कि उद्घाटन की तारीख 15 नवंबर 2016 दर्शाई गई है। छह महीने पहले बनी गड्ढे वाली सड़क के उद्घाटन का पत्थर अब लगने और उस पर नवंबर की तारीख होने से लोग बाग घपलेबाजी की चर्चाएं कर रहे हैं।
विज्ञापन


पारदर्शिता का ये नमूना
शिलापट्ट के साथ ही निर्माण कार्य में पारदर्शिता दर्शाने वाला बोर्ड भी लगाया गया है, जिस पर निर्माण की लागत 38.39 लाख है, लेकिन उद्घाटन के पत्थर पर स्वीकृत लागत 45.31 लाख दर्शाई गई है और अगले पांच वर्ष यानी 14 मार्च 2019 तक मरम्मत कार्य के लिए 1.43 लाख की मंजूरी भी दर्शाई गई है। निर्माण एजेंसी लखनऊ की एक कंपनी है, जिसका नाम और प्रोप्राइटर का नाम भी लिखा है। साथ ही लोक निर्माण विभाग को कार्य निष्पादन और परियोजना का नाम भी दर्शाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्र गोला का, नाम पलिया के विधायक का
लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं ने सबकुछ ठीक कराने के लिए गोला विधानसभा क्षेत्र में सड़क होने के बाद भी शिलापट्ट पर पलिया विधायक रोमी साहनी का नाम डाला। वजह है, छह महीने पहले गोला से विधायक विनय तिवारी थे, जो सपा से हैं। ऐसे में उनका नाम न डालकर भाजपा नेताओं को खुश करने के लिए बार्डर का गांव होने के कारण पलिया के विधायक रोमी साहनी का नाम डाल दिया, क्योंकि रोमी छह महीने पहले भी विधायक थे। अब भाजपा से निर्वाचित हुए हैं।

सांसद बोले जांच कराऊंगा- टेनी
खीरी सांसद अजय मिश्र टेनी का इस बाबत कहना है कि कोंधवा संपर्क मार्ग का निर्माण मानक के अनुरूप नहीं हुआ। इसकी जानकारी जब उन्हें हुई तो नाराजगी जताई थी और अभियंताओं से काम ठीक करने को भी कहा था। फिर चुनाव की व्यस्तता में जानकारी नहीं कर पाया। उद्घाटन का पट्ट कब लगा यह भी जानकारी नहीं है। लोनिवि अभियंताओं की यह मनमानी है, जो अत्यंत गंभीर बात है। मामले की जांच कराई जाएगी। 

बर्दाश्त नहीं की जाएगी धांधली- रोमी
पलिया विधायक रोमी साहनी का कहना है कि कोंधवा गोला विधानसभा में है, इसलिए मुझे मामले की जानकारी नहीं है, लेकिन प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में यदि कोई गड़बड़ी की गई है तो यह गंभीर बात है। मामले की जांच कराई जाएगी और दोषी मिलने पर कार्रवाई भी होगी।

बोले अभियंता, मानक के अनुरूप बनी है सड़क
लोनिवि अधिशाषी अभियंता पीएमजीएसवाई संतोष कुमार का कहना है कि कोंधवा संपर्क मार्ग मानक के अनुरूप बनी है। छह महीने पहले बनी सड़क में टूट फूट हो सकती है। शिलापट्ट अब लगाया गया है, इसकी जानकारी नहीं है। मामले को दिखवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed