फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   In this way, there has been a halt in the corona infection-market and markets, crowding in the container zone, not following the regulations

ऐसे तो रुक चुका कोरोना संक्रमण-मंडी और बाजारों में उमड़ रही भीड़, कंटेन्मेंट जोन में नियमों का पालन नहीं

Thu, 03 Sep 2020 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
In this way, there has been a halt in the corona infection-market and markets, crowding in the container zone, not following the regulations
अब ऐसे कैसे रुकेगा कोरोना संक्रमणः गोला की मंडी समिति में उमड़ी भीड़। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
गोला गोकर्णनाथ। कॉविड-19 महामारी कहर बरपा रही है। करीब सात महीने का वक्त गुजर चुका है लेकिन कोरोना संक्रमण कम होने का नाम नहीं ले रहा। रोजाना कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। शासन प्रशासन ने कर्फ्यू, लॉकडाउन सहित कड़ी कार्रवाई भी कर के देख ली। इस संकटकाल में लोगों का काम धंधा चौपट हो गया। लोग महीनों घर में कैद हो गए, लेकिन कोरोना के संकटकाल से उबरा नहीं जा सका। अब हालत यह है कि शासन प्रशासन ने भी हाथ खड़े कर दिए हैं। केंद्र सरकार ने सारा दारोमदार प्रदेश सरकारों पर डाल दिया है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार अनलॉक का क्रम शुरू कर छूट पर छूट देती जा रही हैं। जब छूट दे ही दी गई है तो बाजारों, कृषि उत्पादन मंडी समिति, दुकानों, बैंकों, सार्वजनिक स्थलों पर भीड़ का उमड़ना लाजमी है। ऐसे में मास्क, सामाजिक दूरी, गाइड लाइन का पालन कौन करे और कौन कराए यह चुनौती बन गया है।
विज्ञापन

नगर और क्षेत्र में कोरोना के मामले
जब कोरोना का खतरा गहराया तो तहसील क्षेत्र में पहला केस कोरियाना रूरा सुल्तान गांव में 26 जून और नगर में मोहल्ला कुम्हारन टोला में सेवानिवृत्त महिला स्वास्थ्यकर्मी के संक्रमित होने पर छह जुलाई को प्रकाश में आया। उसके बाद कोई ऐसा दिन नहीं गया जब कोरोना केस न बढ़े हों। अब तक तहसील क्षेत्र में 250 कोरोना पॉजिटिव मिले, जिसमें 188 स्वस्थ हो गए और 58 एक्टिव पॉजिटिव केस हैं। क्षेत्र में अब तक चार कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर और क्षेत्र में अब भी हैं 40 कंटेंन्मेंट जोन
शासन प्रशासन ने कोरोना पॉजिटिव मिलने पर कंटेन्मेंट जोन की व्यवस्था लागू की है, जिसका एक निर्धारित दायरा है। उस एरिया को बैरिकेडिंग कर सील कर दिया जाता है। लेकिन नगर में कंटेन्मेंट जोन मर्यादा भंग होती दिख रही है। कई स्थानों पर लोगों ने बैरिकेडिंग तोड़ दी, वहीं कई ऐसे भी संक्रमित हैं जिन्होंने अपने रसूख के बल पर बैरिकेडिंग होने तक नहीं दी। वहीं कुछ ऐसे संक्रमित हैं जिनके प्रतिष्ठान खुले रहे हैं और उनके परिवार के सदस्य बाकायदा नगर में चहल कदमी करते दिखे। कहने को अब भी 40 कंटेन्मेंट जोन एक्टिव हैं। संवाद

कंटेन्मेंट जोन में गाइड लाइन का पालन कराया जा रहा है। जहां बैरिकेडिंग कराई गई है और नियमित सैनिटाइज कराया जा रहा है। कुछ ऐसे पॉजिटिव केस सामने आए हैं, जिनका पता गलत होने से सर्च करने में दिक्कत आ रही है। व्यवस्था में प्रशासन और डॉक्टरों की टीम लगी है।
-अखिलेश यादव, एसडीएम गोला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed