फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   In the winter , the cold The Wednesday morning

इस सर्दी में सबसे ठंडी रही बुधवार की सुबह

Wed, 21 Jan 2015 05:43 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Wed, 21 Jan 2015 05:43 PM IST
विज्ञापन
In the winter , the cold The Wednesday morning
बुधवार की सुबह इस साल सर्दी के मौसम की सबसे ठंडी सुबह थी। मंगलवार रात से चल रही बर्फीली हवाओं की रफ्तार सुबह होते-होते और तेज हो गई। घने कोहरे और गलन के कारण बुरा हाल रहा। भीषण शीत लहर सुबह बच्चों को स्कूल और कामकाजी लोगों को अपने काम पर जाने में छक्के छूट गए। हालांकि दोपहर 12 बजे के बाद जब कोहरा छटा तो खिलकर धूप निकली लेकिन सर्द हवाओं का दौर फिर भी जारी रहा।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह से घना कोहरा छाया रहा। इसके साथ ही तेज बर्फीली हवाएं चलने से गलन एकाएक बढ़ गई।  शीतलहर का यह आलम था कि तापमान गिरकर न्यूनतम 2.5 तक जा पहुंचा। रजाइयों से निकले लोग ठंड के कारण एक बार फिर से रजाई में दुबकने को विवश हो गए। सड़कों पर 10 बजे तक सन्नाटा पसरा रहा। जिन्हें बहुत जरूरी काम था वे बाहर निकले तो जरूर पर भारी भरकम कपड़ों के बावजूद उनकी कंपकंपी छूटती रही।
विज्ञापन

घने कोहरे ने सुबह वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। सड़कों पर हेडलाइट जलाकर वाहन चलते दिखाई दिए। बसें और दूसरे वाहन सड़कों पर रेंग-रेंग कर चले। लखीमपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने वाली अधिकतर ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से पहुंची। इससे यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। कोहरे के कारण भी आम जनजीवन बुरी तरह अस्तव्यस्त रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर 12 बजे जब कोहरा छंटा तो खिलकर धूप निकल आई। इससे लोगों को राहत मिली। लेकिन सर्द हवाओं के जारी रहने से धूप भी कोई खास गर्माहट नहीं दे पाई। इसके बावजूद लोगों ने धूप का आनंद लिया। बच्चे पतंग उड़ाने के लिए छतों पर आ गए। अन्य लोग अपने घरों के लान या छतों पर गुनगुनी धूप का आनंद लेते दिखाई दिए। दिन भर में मौसम के कई बार रंग बदलने से जिले के लोग बुरी तरह हलकान रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed