फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   In the last hour of voting, maximum 2.33 percent votes were cast in Lakhimpur Sadar.

Lakhimpur Kheri News: मतदान के आखिरी घंटे में लखीमपुर सदर में सबसे अधिक 2.33 प्रतिशत पड़े वोट

Wed, 15 May 2024 03:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
In the last hour of voting, maximum 2.33 percent votes were cast in Lakhimpur Sadar.
लखीमपुर खीरी। हर दो घंटे में 10 से 12 फीसदी बढ़ने वाला मतदान प्रतिशत शाम पांच से छह के बीच दो प्रतिशत तक भी नहीं पहुंच सका। सिर्फ लखीमपुर सदर सीट के मतदाताओं ने आखिरी घंटे में अधिक उत्साह दिखाया। यहां 2.33 प्रतिशत वोट पड़े। जिले के अन्य विधानसभा क्षेत्रों में यह आंकड़ा दो प्रतिशत से भी कम रहा। माना जा रहा है कि अधिकांश मतदाताओं ने सुबह और दोपहर के समय वोट डालने पर तवज्जो दी। शाम के समय मतदाता कम निकले।
विज्ञापन

सुबह नौ बजे पहला मतदान प्रतिशत जारी हुआ तो खीरी सीट पर 12.21 और धौरहरा में 13.95 फीसदी वोट पड़े थे। मोहम्मदी और श्रीनगर के मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह दिखा था। दो घंटे बाद सुबह 11 बजे दोनों लोकसभा सीटों का मतदान प्रतिशत दोगुने से अधिक हो गया। दोपहर एक बजे खीरी में 43.35 और धौरहरा में 43.09 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान में यह बढ़ोतरी जारी रही।
विज्ञापन

शाम पांच का मतदान प्रतिशत 60 के पार पहुंच गया। खीरी में 62.81 और धौरहरा में 62.73 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाला। माना जा रहा था कि आखिरी घंटे में चार से पांच प्रतिशत मतदान बढ़ेगा और आंकड़ा 65 के पार पहुंच जाएगा। मगर मतदान के आखिरी घंटे में ग्रामीण इलाके के मतदाताओं ने काफी कम उत्साह दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
शाम के समय काम को तवज्जो
माना जा रहा है कि ग्रामीण इलाके के मतदाताओं ने सुबह और शाम को तो उत्साह दिखाया। शाम के समय तापमान कम हुआ तो काम में लग गए। यही वजह रही कि भीरा, अलीगंज, संपूर्णानगर आदि इलाकों के मतदान केंद्रों पर शाम चार बजे के बाद सन्नाटा पसर गया। जबकि इन स्थानों के कई मतदान केंद्रों पर दोपहर के समय लंबी लाइन देखी गई थी।
--
शाम पांच से छह के बीच हुए मतदान का अंतर
विधानसभा पांच बजे छह बजे अंतर
लखीमपुर 57.88 62.21 2.33
पलिया 61.05 63 1.95
निघासन 66.4 68.31 1.91
श्रीनगर 68.13 69:89 1.76
कस्ता 64.2 65.85 1.65
गोला 59.73 61.2 1.47
मोहम्मदी 64.4 65.5 1.1
धौरहरा 61.65 62.52 0.87
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed