फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   In the final Bhidehgi MP XI and Varanasi

फाइनल मुकाबले में भिडे़गी एमपी इलेवन और बनारस

Sat, 05 Dec 2015 07:23 PM IST
सिंगाही
सिंगाही Updated Sat, 05 Dec 2015 07:23 PM IST
विज्ञापन
In the final Bhidehgi MP XI and Varanasi
भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम मेमोरियल ऑल इंडिया फुटबाल टूर्नामेंट के छठे दिन खेल के मैदान पर दो सेमी फाइनल मैच खेले गए। चार टीमों के बीच खेले गए मैच में एमपी इलेवन और बनारस हास्टल की टीम जीत कर फाइनल में पहुंचने में कामयाब रही। जबकि आरके स्टील और गौरीफंटा को करारी हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सिंगाही में चल रहे भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम मेमोरियल आल इंडिया फुटबाल टूर्नामेंट में पहला मुकाबला एमपी इलेवन और आरके स्टील सिवान के बीच खेला गया। 90 मिनट के शानदार खेल में दोनों टीम एक दूसरे पर हावी रहीं मगर दोनों टीम कोई गोल नहीं कर पाईं। इसके बाद कमेटी द्वारा ट्राईब्रेकर का फैसला लिया गया। ट्राईब्रेकर में 3-1 से एमपी इलेवन की टीम विजयी होकर फाइनल में जगह बना ली।
विज्ञापन

दूसरा मैच गौरीफंटा और बनारस हॉस्टल के मध्य खेला गया। इस मैच में भी दोनों टीम बराबरी पर रहीं और ट्राईब्रेकर में 4-1 से बनारस हाटल की टीम ने विजय हासिल की और फाइनल के लिए जगह बना ली। भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम मेमोरियल आल इंडिया फुटबाल टूर्नामेंट के आयोजक मोहम्मद कैयूम ने बताया कि रविवार को एक बजे से फाइनल मैच खेले जायेंगे जिसमें एमपी इलेवन और बनारस हॉस्टल के मध्य मैच खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसका समापन मुख्य अतिथ जिलाधिकारी आईएएस किंजल सिंह करेंगी। इस मौके पर नगर पंचायत चेयरमैन अफरोज जहां, सुधीर कपूर, जिला पंचायत सदस्य अमन दीप सिंह, जोगेंद्र शाक्या, माण्वी शाक्या, गिरजेश ठठेर, शिशिर गुप्त़ा  कीर्ति पंत, प्रहलाद भार्गव, आलोक मिश्रा, गुलनाज बेगम, मेराजुददीन गौरी, गणेश नागर,  मो. हारून , सलामुद्दीन कुरेशी, कमेंटेटर सैय्यद दिलशाद आदि लोगों ने खेल प्रेमियों के साथ फुटबाल मैच का आनंद लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed