फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Aman of Bihar did drama by climbing a tank to marry his girlfriend

‘शोले’ का ‘वीरू’ बना बिहार का अमन: दो घंटे टंकी पर चढ़ा रहा, पूरे शरीर पर डाल लिया पेट्रोल

Tue, 02 Aug 2022 01:32 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी Published by: बरेली ब्यूरो Updated Tue, 02 Aug 2022 01:32 PM IST
सार

युवक हाथों में पेट्रोल और माचिस लेकर तहसीलदार ऑफिस के पास स्थित ओवरहेड टैंक पर जा चढ़ा और प्रेमिका को ले जाने की जिद पर अड़ गया। जब युवती के परिजनों की ओर से लिखित रूप से शादी करने का आश्वासन युवक को दिखाया गया, तब वह ओवरहेड टैंक से नीचे उतरा।

विज्ञापन
Aman of Bihar did drama by climbing a tank to marry his girlfriend
टंकी से उतारकर युवक को ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार का एक युवक पलिया तहसील में अपनी प्रेमिका को पाने की चाह में तहसील की ओवरहेड टैंक की टंकी पर जा चढ़ा और ऊपर से ही अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आत्महत्या करने की चेतावनी देने लगा। मामला बढ़ता देख एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार समेत पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। देर शाम को प्रेमिका की मां के आश्वासन व तहसील प्रशासन की बात पर युवक माना और नीचे उतरा।

विज्ञापन


बिहार निवासी अमन नामक एक युवक की पलिया में विशेष समुदाय की एक युवती से प्रेम करने की बात बताई जा रही है। सोमवार को करीब चार बजे युवक हाथों में पेट्रोल और माचिस लेकर तहसीलदार ऑफिस के पास स्थित ओवरहेड टैंक पर जा चढ़ा और प्रेमिका को ले जाने की जिद पर अड़ गया। सूचना मिलते ही एसडीएम रेनू, तहसीलदार आशीष कुमार सिंह, नायब तहसीलदार प्रज्ञा अग्निहोत्री, कोतवाल प्रमोद कुमार मिश्रा व चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र पुलिस बल के साथ मौके पर जा पहुंचे और युवक से पानी की टंकी से नीचे उतरने की बात कहने लगे।

विज्ञापन

उधर, युवक प्रेमिका को लाकर उसकी शादी कराए जाने की जिद पर अड़ा रहा। करीब दो घंटे तक युवक ने प्रशासन को खूब छकाया। सूचना पर पुलिस युवती की मां को तहसील लाई और युवक को समझाने का प्रयास करने लगी। जब परिजनों की ओर से लिखित रूप से शादी करने का आश्वासन युवक को दिखाया गया, तब वह ओवरहेड टैंक से नीचे उतरा। नीचे उतरते ही युवक को प्रशासन ने अपने कब्जे में ले लिया है।

युवक का कहना है कि वह युवती के साथ नोएडा में काम करता है और वह उससे शादी करने के लिए राजी है लेकिन उसके परिजन धर्म बदलने का दबाव डाल रहे हैं। इस बारे में एसडीएम रेनू का कहना है कि बिहार का युवक अमन का प्रेम प्रसंग का मामला चल रहा था जिसको प्रशासन ने बात करके उसको टंकी से नीचे उतारा है, मामले में प्रशासन द्वारा सुलह समझौता का प्रयास किया जाएगा ताकि दोनों पक्षों को किसी की तरफ से कोई दिक्कत न आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed