फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   In the courtyard house sparrow brings happiness

घर आंगन में खुशियां लेकर आती हैं गौरैया

Wed, 16 Mar 2016 10:23 PM IST
ब्यूरो /खीरी टाउन।
ब्यूरो /खीरी टाउन। Updated Wed, 16 Mar 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
In the courtyard house sparrow brings happiness
कार्यशाला - फोटो : अमर उजाला
खीरी टाउन में गौरैया संरक्षण को लेकर हुई कार्यशाला 
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ में बच्चो को दिलाई गई शपथ

गौरैया संरक्षण और संवर्धन के लिए राजकीय कन्या इंटर कालेज में एक कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें सैकड़ों छात्राओं को पक्षी संरक्षण के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। कार्यक्रम संयोजिका विद्यालय की प्रधानाचार्या रेहाना खातून ने छात्राओं को गौरैया की कहानियां सुनाई। बचपन में गौरैया का साथ बच्चों को बहुत अच्छा लगता था। वह गौरैया के माध्यम से अन्य चिड़ियों और प्रकृति के नजदीक आते थे।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए शिक्षक और शायर इकबाल अकरम वारसी ने गौरैया से जुड़े अपने शेर सुनाए

‘यही कानों को लगता है फरिश्ते बात करते हैं
सुबह गुलशन में जब उठकर परिंदे बात करते हैं।
कदम रखती है जब घर में कोई नन्ही सी गौरैया
दरो दीवार आंगन और दरीचे बात करते हैं।’

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर दुधवा लाइव के संस्थापक कृष्ण कुमार मिश्र ने छात्राओं से गौरैया और पर्यावरण पर विस्तार से चर्चा की। सभी से अपील भी की कि कस्बों गांवों में जो भी झुरमुट- झाडिय़ां बचे है, उन्हें नष्ट न करें क्योंकि इन जगह पर तमाम परिंदों अपना घरौंदा बसाते हैं। उन्होंने सभी से पक्षियों के लिए अपने घर-आंगन में दाना पानी रखने की गुजारिश की। 
विज्ञापन

पक्षी विज्ञान के संदर्भ में चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि पारिस्थितिकी तंत्र में संतुलन को हम न बिगाड़ें तो सभी जीव जंतु और पेड़ पौधे हमारे बीच मौजूद रहेंगे और एक संतुलन कायम होगा। अनियोजित विकास के नाम पर हम मानव प्रकृति के संतुलन को बिगाड़ते जा रहे हैं जो इन पक्षियों के लिए ही नही बल्कि हमारे लिए भी घातक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

केके मिश्र ने विद्यालय प्रबंधन को दुधवा लाइव की तरफ से गौरैया के वैज्ञानिक पद्धति से बने घोसले वितरित किए। विशिष्ट अतिथि शकील ने बच्चों को परिंदों के प्रति सहिष्णु रहने की बात कही। सारिक खान ने सभी से गौरैया सरंक्षण के प्रति इस मुहिम में साथ आने की बात कहीताकि पक्षी सरंक्षण में हमारा जिला दुनिया में एक मिसाल बन सके। कार्यक्रम में दुधवा लाइव संगठन के सदस्य और विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिकाएं और छात्राएं मौजूद रहीं।

विद्यार्थियों ने लिया गौरैया संरक्षण का संकल्प
गोला गोकर्णनाथ  के कई स्कूलों में बच्चों ने गौरैया संरक्षण का संकल्प लिया। डीजी मेमोरियल स्कूल में बच्चों ने गौरैया के संरक्षण के साथ स्वच्छता पेड़ पौधो और वन्य जीवों की रक्षा और पॉलीथीन का प्रयोग न करने की शपथ ली है। इस मौके पर प्रधानाचार्य श्वेता त्रिपाठी सहित समस्त शिक्षक मौजूद रहे।
इसी कड़ी में नगर के सेंटजांस इंटर कालेज में भी विद्यार्थियों को गौरैया संरक्षण की शपथ दिलाई गई, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। इस मौके पर समस्त शिक्षक मौजूद रहे।

ममरी। विश्व गौरैया संरक्षण मिशन के अंतर्गत वनरेंज मोहम्मदी महेशपुर वन क्षेत्राधिकारी एचएस यादव और स्टाफ कर्मियों ने सोमवार को प्राथमिक विद्यालय बरगदिया, बगचन, सरदार बाबा सिंह स्कूल, एलाइट मिशन स्कूल पिपरिया धनी, टीटीआरएस स्कूल, दून पब्लिक स्कूल दिलावरपुर, यूडी चिल्ड्रेन एकेडमी स्कूल गुलौली, प्राथमिक पूर्व माध्यमिक विद्यालय सुंदरपुर, मूड़ा गालिब,  हिम्मतपुर जाकर वहां के विद्यार्थियों को गौरैया संरक्षण की शपथ दिलाई। इस मौके पर विद्यालयों के समस्त शिक्षक प्रधानाचार्य, वन विभाग के ओपी वर्मा, अनिल शर्मा, रामप्रकाश जायसवाल आदि वनकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed