फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   In the Collectorate, the public representatives gave the keys to the houses to the beneficiaries

कलक्ट्रेट में जनप्रतिनिधियों ने लाभार्थियों को दी घरों की चाबी

Wed, 27 Jan 2021 11:46 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jan 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
In the Collectorate, the public representatives gave the keys to the houses to the beneficiaries
लखीमपुर खीरी। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी को लेकर बुधवार को गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम का जिले भर में सीधा प्रसारण हुआ। सीएम योगी आदित्यनाथ ने सूबे के 342322 लाभार्थियों के खातों में 2409 करोड़ की धनराशि खातों में ट्रांसफर की। इससे जिले के 96 लाभार्थियों को प्रथम, 1482 को द्वितीय और 713 को तृतीय किस्त का भुगतान मिला।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार की शाम आयोजित कार्यक्रम में खीरी के सांसद अजय मिश्र टेनी, सदर क्षेत्र के विधायक योगेश वर्मा, धौरहरा के विधायक बाला प्रसाद अवस्थी, श्रीनगर की विधायक मंजू त्यागी, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष विनीत मनार ने संयुक्त रूप से लाभार्थियों को चाबी और प्रमाण पत्र दिए। संचालन पीओ डूडा रत्नेश चंद्र ने किया। एडीएम अरुण कुमार सिंह ने बताया कि जिले में 22489 आवास स्वीकृत हुए। इसमें 18,885 को प्रथम, 15,001 को द्वितीय एवं 10,125 लाभार्थियों को तृतीय किस्त भेजी जा चुकी है। अधिशासी अधिकारी आरआर अंबेश, आवास योजना के सिविल अभियंता विकास श्रीवास्तव, मिशन प्रबंधक गरिमा सिंह, ऋचा तिवारी, शिव कुमार रस्तोगी, अभिषेक, रंजीत, जनार्दन सहित आवास योजना के लाभार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed