{"_id":"69fb7dc33a5b36a03b04db6b","slug":"in-the-city-today-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1011-174520-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: ऑक्सीजन कंसंट्रेटर दोबारा चालू, मरीजों को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: ऑक्सीजन कंसंट्रेटर दोबारा चालू, मरीजों को राहत
Wed, 06 May 2026 11:13 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 06 May 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला में प्रकाशित खबर
लखीमपुर खीरी। आंधी और बारिश के कारण सोमवार सुबह बाधित हुई बिजली आपूर्ति से मेडिकल कॉलेज अधीन जिला अस्पताल में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बंद हो गए थे। इस समस्या को लेकर अमर उजाला ने मंगलवार के अंक में ‘बत्ती गुल होने से ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बंद, मरीज परेशानी’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। खबर प्रकाशित होने के बाद बृहस्पतिवार को ऑक्सीजन कंसंट्रेटर दोबारा सुचारु रूप से चालू करा दिए गए।
मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. वाणी गुप्ता ने बताया कि बिजली बाधित होने के कारण ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बंद हो गए थे। इस दौरान एहतियातन कुछ मरीजों को जंबो सिलिंडरों के माध्यम से ऑक्सीजन सपोर्ट दिया गया था।
उन्होंने बताया कि अब सभी कंसट्रेटर दोबारा चालू कर दिए गए हैं, जिससे मरीजों को नियमित ऑक्सीजन सपोर्ट मिलने लगा है। इसके बाद अस्पताल की व्यवस्था भी सामान्य हो गई। ऑक्सीजन कंसंट्रेटर शुरू होने से सांस संबंधी मरीजों और उनके तीमारदारों ने राहत महसूस की। संवाद