{"_id":"3b8ba9ab15e7d606bfb5ee1bcf2ae31d","slug":"in-many-localities-the-power-the-problem-grew-from-cuts-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई मोहल्लों में बिजली कटौती से बढ़ी दिक्कत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई मोहल्लों में बिजली कटौती से बढ़ी दिक्कत
लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 12 Jun 2015 07:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीषण गर्मी में एक तरफ इमरजेंसी कटौती वहीं दूसरी ओर उपकरणों के फुंकने से शहर की बिजली सप्लाई बुरी तरह चरमरा गई है। इससे बिजली-पानी की समस्या गहराती जा रही है। पिछले 24 घंटे में 12-13 घंटे बिजली नदारद रही।
गुरुवार की रात आठ बजे के बाद 11 बजे तक पूरे शहर में रोस्टरिंग लागू रही, इसके बाद डेढ़ घंटे तक बिजली सप्लाई मिली। फिर पौने दो घंटे के बाद इमरजेंसी कटौती कर दी गई। इससे पूरे शहर की बिजली गुल रही। बिजली न मिलने के कारण रात में लोग ठीक से सो नहीं पाए। सुबह चार बजे लोगों को बिजली मिल पाई लेकिन गढ़ी उपकेंद्र पर सुबह करीब 10 बजे इनकमिंग पैनल की सीटी फुंकने से तेज धमाका हुआ। इससे उपकेंद्र से जुड़े मोहल्ला सरनापुरम, शांतिनगर, गोकुलपुरी, भुइफोरवानाथ, भटनागर कॉलोनी, मेला मैदान, अर्जुनपुरवा, निघासन रोड, शास्त्रीनगर, इमली चौराहा, सिविल लाइन की बिजली सप्लाई ठप हो गई। इस संबंध में जेई मनोज पुष्कर ने बताया कि इमकमिंग पैनल में फाल्ट आने की वजह से दिक्कत आई थी। दोपहर तक सीटी को दुरुस्त कर संबंधित मोहल्लों की बिजली सप्लाई बहाल कर दी गई है।