फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   In Mandi committee, first postal ballot will be done then by EVM

मंडी समिति में पहले पोस्टल बैलेट फिर ईवीएम से होगी मतगणना

Thu, 03 Mar 2022 11:29 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 11:29 PM IST
विज्ञापन
In Mandi committee, first postal ballot will be done then by EVM
विकास भवन सभागार में मास्टर्स ट्रेनर्स की कार्यशाला। संवाद
मतगणना कर्मियों को प्रशिक्षण देने के लिए मास्टर्स ट्रेनर्स की हुई कार्यशाला
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। मतगणना की तिथि नजदीक आने के साथ ही तैयारियां फाइनल स्टेज में पहुंचने लगी हैं। इस कड़ी में बृहस्पतिवार को मास्टर्स ट्रेनर्स को मतगणना कर्मियों को प्रशिक्षण देने के लिए उन्हें प्रशिक्षित किया गया। डायट प्राचार्य डॉ. ओपी गुप्ता ने मतगणना के दौरान रखी जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया। कहा कि पहले पोस्टल बैलेट फिर ईवीएम से मतगणना की जाएगी। मतगणना के दौरान आकस्मिक मदद की स्थिति के लिए मास्टर ट्रेनर्स को भी मंडी समिति में उपस्थित रहना होगा, जिसके लिए अलग से निर्देश दिए जाएंगे।

विकास भवन सभागार में जिला प्रशिक्षण अधिकारी डॉ. राजकिशोर ने बताया कि मतगणना के दिन सुबह छह बजे तक मतगणना केंद्र के भीतर मतगणना कर्मचारी, विभिन्न दलों के अभिकर्ता को प्रवेश दिया जाता है। मतगणना की टेबल के निकट अभिकर्ताओं के बैठने की व्यवस्था की जाती है। इस क्षेत्र में मतगणना अधिकारी कर्मचारियों और अभिकर्ताओं को फोन, कैमरा सहित अन्य प्रतिबंधित सामग्री वर्जित होती है। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की जाएगी, जिसके बाद ईवीएम से मतों की गिनती की जाएगी। प्रत्येक विधानसभा में एक बार में 14 ईवीएम की गिनती की जाती है। ईवीएम में केवल रिजल्ट का बटन दबाते ही अलग-अलग प्रत्याशियों को मिले मतों की संख्या प्रदर्शित होगी। इसी प्रक्रिया के दौरान मतों की गिनती कर रहा कर्मचारी हर उम्मीदवार को पड़े मतों की संख्या निर्वाचन आयोग की ओर से जारी पत्र में लिखकर उसे रिटर्निंग आफिसर को देगा। कार्यशाला में कुल 62 मास्टर ट्रेनर्स को ट्रेनिंग दी गई है, जो पांच मार्च 2022 से डीएस इंटर कॉलेज में मतदान कर्मियों के प्रशिक्षण में ट्रेनिंग देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed