ममरी। बुधवार दोपहर गोला सिकंद्राबाद रोड पर पति के साथ रिश्तेदारी में जा रही महिला के बाइक सवार बदमाशों ने कुंडल लूट लिए, ग्रामीणों के पीछा करने पर बदमाश बगैर नंबर की बाइक छोड़कर भाग निकले, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
बुधवार दोपहर नीमगांव थाना क्षेत्र के गांव सुनौरी निवासी संदीप अपनी पत्नी पिंकी देवी को बाइक पर बैठाकर रिश्तेदारी में खुटार जा रहे थे, उनकी बाइक जैसे ही गोला सिकंद्राबाद रोड पर घरथनिया बैदाखेड़ा गांव के बीच सरायन पुलिया पर पहुंची, वैसे ही पीछे से बगैर नंबर की बाइक से आए बदमाशों ने महिला के कुंडल नोच लिए और भागने लगे। महिला के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने जब उनका पीछा किया तो बदमाश अपनी बाइक मूड़ाविष्नू रोड पर छोड़ गन्ने के खेत में घुसकर भाग निकले। प्रधान की सूचना पर पहुंची हैदराबाद थाना पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर महिला की तहरीर पर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से बदमाशों को खेत में ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़े। संवाद