फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   In lieu of catching crocodile, the villagers asked for 50 thousand, even if they did not agree to explain, the forest department called the police

मगरमच्छ पकड़ने के एवज में ग्रामीणों ने मांगे 50 हजार, समझाने पर भी नहीं माने तो वन विभाग ने बुलाई पुलिस

Thu, 10 Sep 2020 01:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
In lieu of catching crocodile, the villagers asked for 50 thousand, even if they did not agree to explain, the forest department called the police
ईसानगर के तालाब में निकला मगरमच्छ। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
ईसानगर (लखीमपुर खीरी)। ग्रामीणों ने एक मगरमच्छ पकड़ने की एवज में वन विभाग से 50 हजार रुपये की मांग की, समझाने पर भी न मानने पर वन विभाग की टीम ने पुलिस को बुला लिया, जिस पर ग्रामीण तितर-बितर हुए।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव मिदनिया के बाहर स्थित तालाब में मंगलवार दोपहर एक मगरमच्छ दिखाई दिया, जिसकी सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी। मौके पर पहुंचे वन क्षेत्राधिकारी धौरहरा अनिल शाह, वन दरोगा लतीफ एवं सत्यप्रकाश वर्मा ने ग्रामीणों की मदद से मगरमच्छ को पकड़ने का प्रयास किया। मगर, शाम तक असफल रहे। इससे वनकर्मी खाली हाथ लौट गए। बुधवार सुबह तालाब से बाहर मगरमच्छ दिखने पर ग्रामीणों ने वन विभाग, डायल 112 पर जानकारी दी। ग्रामीणों ने पीआरवी 2894 स्टाफ सहित वन दरोगा लतीफ, सत्यप्रकाश ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़ लिया। जब वनकर्मी उसे ले जाने लगे तो ग्रामीणों ने पकड़वाने के बदले 50 हजार रुपये मांगे। मगरमच्छ को ले जाने से मना करने पर वन दरोगा लतीफ एवं प्रधान शर्मा प्रसाद ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। इस पर वन विभाग की टीम ने पुलिस सहित तहसीलदार धौरहरा को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर गांव वाले तितर बितर हो गए। इसके बाद वनकर्मियों ने मगरमच्छ को ले जाकर घाघरा नदी में छोड़ दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed