फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   In-laws beat the young man with bricks and sticks, he died due to lack of treatment

Lakhimpur Kheri News: ससुराल वालों ने युवक को ईंट-लाठी से पीटा, इलाज न मिलने से मौत

Thu, 27 Jul 2023 01:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jul 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
In-laws beat the young man with bricks and sticks, he died due to lack of treatment
मृतक लव कुश वर्मा  फाइल फोटो
खमरिया। सीएचसी के पास कस्बा निवासी युवक को उसके ससुराल वालों ने ईंटों-डंडों से पीटकर अधमरा कर दिया। जिला अस्पताल में समय पर इलाज न मिलने से युवक की मौत हो गई। पुलिस केस बताते हुए जिला अस्पताल से उसे वापस खमरिया भेज दिया गया। इस मामले में पुलिस ने युवक की सास और उसके मामा पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

खमरिया निवासी राजू वर्मा पुत्र छेद्दू ने बताया कि बुधवार की सुबह उसका भाई लवकुश वर्मा सीएचसी खमरिया के गेट पर खड़ा था। इसी समय खमरिया के ही रामजी वर्मा, उनकी बहन साधना व सीतापुर के लहरपुर थाने के रतौली निवासी लवकुश पांडेय ने पुरानी रंजिश को लेकर भाई लवकुश पर हमला बोल दिया। उसे लाठी-डंडे व ईंटों से मारा गया। गंभीर हालत में लवकुश को खमरिया सीएचसी ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। परिजन गंभीर रूप से घायल लवकुश को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने घायल को थाने ले जाकर मुकदमा दर्ज कराने को कहा। पीड़ित का कहना है कि वह लवकुश को लेकर खमरिया आ रहे थे। रास्ते में उसकी तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में सीएचसी खमरिया पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस ने लड़की के मामा रामजी वर्मा, मां साधना वर्मा व एक अन्य आरोपी लवकुश पांडेय पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी अजय राय ने बताया कि मामले में पुलिस को सूचना नहीं दी गई थी। परिजन भी अगर जानकारी देते तो जिला अस्पताल से समन्वय स्थापित कर इलाज शुरु कराया जाता। वापस आकर परिजन ने बताया, आनन फानन सीएचसी लेकर गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। परिजनों की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

प्रेम विवाह के कारण मामा रखता था रंजिश
मृतक के भाई ने भले ही लवकुश की हत्या की वजह पुरानी रंजिश बताई है, लेकिन असल वजह प्रेम विवाह बताई जा रही है। बताया कि भाई ने प्रेम विवाह किया था। इसी वजह से लड़की का मामा लवकुश से रंजिश रखता था। बताया कि दो महीने पहले ही बच्ची को जन्म दिया था।


मरीज की हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया था। 108 एंबुलेंस लेकर गई थी। वापस जब परिजन लेकर आए थे तब तक मरीज की मौत हो चुकी थी।
- पंकज भार्गव, सीएचसी अधीक्षक


मामले की जानकारी मिली है। इमरजेंसी ड्यूटी पर दो डॉक्टरों की ड्यूटी थी। इस प्रकरण की जांच कराई जाएगी, जो भी दोषी मिलेगा। उस पर कार्रवाई होगी।
- डॉ, आइकेराम चंदानी, सीएमएस जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed