{"_id":"60c7a1408ebc3ed22f22f309","slug":"in-four-villages-all-people-above-45-years-became-corona-immunized-lakhimpur-news-bly449717391","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार गांवों में 45 वर्ष से ऊपर के सभी लोग हुए कोरोना प्रतिरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार गांवों में 45 वर्ष से ऊपर के सभी लोग हुए कोरोना प्रतिरक्षित
विज्ञापन
अधिकारी बोले, धुमराडीह, रानीनगर, मियांपुर और जैती अन्य गांवों के लिए प्रेरणादायक
लखीमपुर खीरी। प्रशासनिक और स्वास्थ्य विभाग की कोशिशों से चार गांवों में 45 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों का वैक्सीनेशन कराने में सफलता मिली है। अधिकारियों का दावा है कि ब्लॉक कुंभी की ग्राम पंचायत धुमराडीह, ब्लॉक पलिया के ग्राम रानीनगर व ब्लॉक मोहम्मदी की ग्राम पंचायत मियांपुर व जैती में 45 वर्ष या इससे अधिक आयु वर्ग के सभी का टीकाकरण हो चुका है। अधिकारियों का कहना है कि ये चारों गांव अन्य के प्रेरणादायक है।
डीएम डॉ अरविंद कुमार चौरसिया ने बताया कि जहां टीकाकरण को लेकर लोगों में विभिन्न भ्रांतियां फैली हुई हैं वहीं इन्हें दरकिनार करते हुए तहसील मोहम्मदी की ग्राम पंचायत मियांपुर में 45 व उससे ऊपर आयु वर्ग के 279 लोग हैं, जिनका शत प्रतिशत टीकाकरण हो चुका है। वहीं तहसील गोला की ग्राम पंचायत धूमराडीह व तहसील/ब्लॉक पलिया के गांव रानीनगर में इस आयु वर्ग के सभी ग्रामवासियों का शत प्रतिशत टीकाकरण हुआ है।
नेपाल सीमा से सटे कीरतपुर में भी पहुंचीं टीमें, हुआ टीकाकरण
सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल बताते हैं कि जिले के सुदूरवर्ती तहसील व ब्लॉक पलिया के नेपाल सीमा से सटे व जंगलों के मध्य बसे ग्राम कीरतपुर में एएनएम आरती राणा ने अपनी साथी हेल्थ वर्कर्स के साथ 45 व उससे ऊपर आयु वर्ग का टीकाकरण शुरू कर दिया।
विज्ञापन
टीकाकरण ही कोविड से सुरक्षा का कारगर हथियार : डीएम
डीएम डॉ. अरविंद कुमार चौरसिया बताते हैं कि जिले की सभी तहसीलों में ग्राम स्तर पर मुनादी कराकर लोगों को टीकाकरण व उसके लाभों के बारे में बताया जा रहा है। उसके बाद अभियान चलाकर टीकाकरण टीमें ग्राम्य निगरानी समितियों के नेतृत्व में सभी का टीकाकरण कर रही। जिले अन्य ग्राम पंचायतें भी इस आयु वर्ग के लोगों को शत प्रतिशत टीकाकृत कराने में पूरी जी जान से जुटी हैं। उम्मीद है वह जल्द ही वह भी इस लक्ष्य को पूरा करेंगी।
तीसरी लहर से बचाव के लिए टीकाकरण जरूरी : सीएमओ
सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर से बचने के लिए शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन आवश्यक है। कोरोना महामारी से अभी आधी लड़ाई जीती है। जिले में शत-प्रतिशत लोगों को टीके लगने के बाद ही पूरी जीत मानी जाएगी। फेक सूचनाओं व खबरों से सभी लोगों को सावधान करें। समझाएं कि वे वैक्सीन अवश्य लें। सभी लोग बढ़-चढ़कर इस मुहिम को हर हाल में पूरा करें।
मैलानी में पहले दिन 90 युवा कोरोना प्रतिरक्षित
मैलानी। पीएचसी पर पहले दिन शाम पांच बजे तक 90 युवाओं को कोरोना से बचने का टीका लगाया गया। चिकित्साधिकारी डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि रजिस्ट्रेशन करा चुके युवाओं का अब मंगलवार को भी टीकाकरण होगा। इसके अलावा 45 वर्ष से अधिक आयु के 20 लोगों ने भी टीका लगवाया। टीकाकरण में फार्मासिस्ट तुषार वर्मा, नर्स अनुपमा, सरिता दीक्षित, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी सोहन सिंह आदि ने योगदान किया। संवाद