फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   In eight years, PM Modi took the country to the golden age

आठ साल में पीएम मोदी ने देश को स्वर्णिम काल में पहुंचाया

Sun, 12 Jun 2022 11:49 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
In eight years, PM Modi took the country to the golden age
गरीब कल्याण जनसभा को संबोधित करते प्रभारी मंत्री।
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने गरीब कल्याण जनसभा में किया दावा
विज्ञापन

कोरोना काल में मोदी सरकार ने सबका रखा ख्याल, टीका की खोज बड़ी उपलब्धि
लखीमपुर खीरी। गरीब कल्याण जनसभा में पहुंचे जिले के प्रभारी मंत्री/कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल के आठ साल पूरे हुए हैं जिसमें आजादी के बाद पहली बार स्वर्णिम काल आया है। भारत की ताकत का विश्व में डंका बज रहा है। उन्होंने पूर्ववर्ती कांग्रेेस, सपा, बसपा कार्यकाल में हुए भ्रष्टाचार व घोटालों पर प्रहार किया और कहा कि मुलायम सरकार के दौरान प्रदेश में 95 हजार करोड़ रुपये का खाद्यान्न घोटाला हुआ था। इसमें लखीमपुर, सीतापुर समेत कई जिले शामिल थे। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में पीएम मोदी ने बिना भेदभाव किए सभी को योजनाओं का लाभ दिया। पहली बार कोरोना टीका देश में विकसित करने का श्रेय भी मोदी सरकार को जाता है, क्योंकि इससे पहले की सरकारों में ऐसा कभी संभव नहीं हुआ।
विलोबी मेमोरियल मैदान में गरीब कल्याण जनसभा में चिलचिलाती धूप व भीषण गर्मी के बावजूद लोगों की भारी भीड़ दोपहर में जुटी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि/प्रभारी मंत्री शाही का एक बजे पहुंचने का समय दिया गया था। मंत्री समूह में शामिल आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने जनसभा में कहा कि मोदी सरकार ने आठ साल में भारत का नाम विश्व पटल पर सुनहरे अक्षरों में लिखा है। कोरोना काल में देश के नागरिकों की सुरक्षा करने के साथ ही उनकी आवश्यकताएं पूरी कीं जो विश्व के अन्य देश नहीं कर पाए। उन्होंने कहा कि योगी सरकार आने के बाद गुंडे-माफिया पर लगातार कार्रवाई करके गरीब जनता के साथ न्याय किया जा रहा है। महिलाओं को विभिन्न योजनाओं के जरिये स्वावलंबी बनाकर उनके हाथों को मजबूत बनाने का काम किया है। आठ साल में मोदी सरकार ने देश के हालात बदले हैं, जिससे आम जनता का भरोसा पीएम मोदी पर मजबूत हुआ है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान प्रभारी मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने जनधन खातों, उज्जवला योजना, पीएम किसान सम्मान निधि के बारे में जानकारी दी और कहा कि देश के 12 करोड़ किसानों को एक साथ उनके खातों में पैसा भेजने की योजना केवल भारत में ही संचालित है। उन्होंने कहा कि देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अत्याधुनिक अस्त्र-शस्त्रों का निर्माण भारत में किया जा रहा है। कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री/जिला प्रभारी शंकरलाल लोधी, जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, सदर विधायक योगेश वर्मा, मंजू त्यागी, रोमी साहनी, विनोद शंकर अवस्थी, लोकेंद्र प्रताप सिंह, शशांक वर्मा, सौरभ सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed