{"_id":"5fd07522fed8315787743e76dd16e57d","slug":"in-behazm-grji-jcb-removed-encroachments-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेहजम में गरजी जेसीबी, हटाया गया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेहजम में गरजी जेसीबी, हटाया गया अतिक्रमण
बेहजम
Updated Mon, 12 Jan 2015 05:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे में सोमवार को सड़क के दोनों ओर किए गए स्थाई और अस्थाई अतिक्रमण को जेसीबी मशीन के जरिए हटा दिया गया। अतिक्रमण हटाने का अभियान एसडीएम मितौली शादाब असलम के नेतृत्व में चलाया गया। अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू होते ही कस्बे के अतिक्रमणकारियों में अफरा-तफरी मच गई। जिन लोगों ने सड़क किनारे अपने खोखे रख रखे थे या टिन शेड डाल रखे थे वे इसे खुद हटाने में जुट गए।
तीन दिन पहले एसडीएम शादाब असलम ने सड़क के दोनों ओर के अतिक्रमण को चिह्नित कर लाल निशान लगवा दिए थे। उन्होंने रविवार तक स्वत: अतिक्रमण हटा लेने की चेतावनी दी थी। इसके बावजूद अतिक्रमण नहीं हटा। सोमवार को सुबह 10 बजे ही तहसीलकर्मी जेसीबी मशीन लेकर कस्बे में आ धमके। आनन-फानन में लोगों ने अपने अस्थाई अतिक्रमण हटाने शुरू कर दिए। जिन लोगों ने अतिक्रमण नहीं हटाए थे उसे जेसीबी मशीन के जरिए जबरदस्ती हटा दिया गया।
इस अभियान के तहत दर्जनों घरों और मकानों के सामने पड़े टिन शेड, घर के बाहर बने जीने और चबूतरों को तोड़ दिया गया। खोखे सामान सहित पलट दिए गए। अतिक्रमण कारियों ने स्वत: अतिक्रमण हटाने के लिए कुछ घंटों का समय मांगा लेकिन उन्हें समय नहीं दिया गया। कुछ ही देर में पूरी सड़क साफ और चौड़ी नजर आने लगी। दुकानें हटने से कस्बे में वीरानगी छा गई।
विज्ञापन
अतिक्रमण अभियान में पक्षपात का आरोप
कस्बे के लोगों ने तहसील प्रशासन पर अतिक्रमण अभियान में पक्षपात करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि सड़क किनारे खोखों में चाय, पान की दुकानों के जरिए जीविका चलाने वाले गरीबों के खोखे तो तोड़ दिए गए लेकिन सत्ता पक्ष के कार्यकर्ताओं के अतिक्रमण को छुआ तक नहीं गया।
अतिक्रमण हटाने के दौरान दो घायल
जिस समय अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू हुआ भाजपा मंडल अध्यक्ष मंगू लाल मौर्या अपने पुत्र आदित्य के साथ खोखा हटा रहे थे। इसी बीच जेसीबी ने खोखे में टक्कर मार दी। इससे दोनों पिता-पुत्र जख्मी हो गए।
अतिक्रमण हटाओ अभियान में शामिल रहे यह लोग
एसडीएम शादाब असलम की अगुवाई में चले अतिक्रमण हटाओ अभियान में सीओ मिथलेश कुमारी, तहसीलदार जगदीश सिंह के साथ राजस्व विभाग का अमला और भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
मार्ग चौड़ीकरण पर किसानों ने आपत्ति जताई
बरवर। औरंगाबाद, बरवर, मोहम्मदी मार्ग का चौड़ीकरण होने पर नगर के किसानों ने आपत्ति जताई।
मार्ग के दोनों तरफ 10-10 मीटर रोड बढ़ाकर बनाई जा रही है, जिसको लेकर नगर के किसानों ने डीएम को अवगत कराया है कि उनकी उपजाऊ भूमि बिना बताए ही सड़क के उपयोग में जबरदस्ती जा रही है। नगर के लोगों ने उच्च न्यायालय में भी याचिका दायर कर दी है। नगरवासियों ने यह भी बताया कि बंदोबस्त रेवन्यू रिकार्ड में चकरोड है जिसे पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से बिना सूचना दिए गत वर्षों में चौड़ा करके सिंगल रोड बना दिया गया, जिसका भी आजतक कोई मुआवजा नहीं मिला। नगर के गरीब दास, सरला देवी, साबिर अली, सतीश कुमार, इंद्र कुमार गुप्ता समेत तमाम लोगों ने मुआवजे की मांग की है।
अतिक्रमण की शिकायत एसडीएम से
निघासन। गांव गौढ़ीपुरवा में रास्ते पर अतिक्रमण करने की शिकायत ग्रामीणों ने एसडीएम से की है।
गौढ़ीपुरवा निवासी सतेंद्र यादव समेत करीब आधा दर्जन ग्रामीणों ने एसडीएम को दिए गए शिकायती पत्र में लिखा है कि गांव के ही कुछ लोगों ने रास्ते पर घूरा डालकर कब्जा कर लिया है, जिससे आना-जाना बंद हो गया है। एसडीएम ने ग्रामीणों को अतिक्रमण हटवाने का आश्वासन दिया है।