फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   In addition to the potholes on the road, the excavation of the water corporation increased the trouble.

सड़क पर गड्डों के अलावा जल निगम की जगह-जगह खोदाई ने मुसीबत बढ़ाई

Mon, 20 Sep 2021 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
In addition to the potholes on the road, the excavation of the water corporation increased the trouble.
गुरुगोविंद सिंह तिराहा पास लीकेज की वजह से सड़क पर बहता पानी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

पहले जीआईसी मैदान के पास लीकेज बनाने के लिए खोदी सड़क
विज्ञापन

अब रोडवेज बस अड्डे के निकट नगर पालिका ने शुरू कर दी खोदाई

लखीमपुर खीरी। सड़कों पर बने गड्ढे शहरवासियों के लिए पहले से ही मुसीबत बने हैं। अब जल निगम इनकी परेशानियां और बढ़ा रहा है। एक तो पालिका प्रशासन नगर की सड़कों को गड्ढा मुक्त नहीं करवा पा रहा है और दूसरे लीकेज ठीक करने के लिए जलनिगम से लेकर नगर पालिका सड़कों की जहां तहां खोदाई करा रही है। इससे शहरवासियों की मुश्किलें दिन पर दिन बढ़ती जा ही हैं।
अमृत मिशन योजना के तहत पेयजल पाइप लाइन डालने के लिए जलनिगम ने कई सड़कें खोद डालीं, जिसकी वजह से कई माह तक शहर के लोग समस्याओं से जूझते रहे। पाइप लाइन पड़ने के बाद खोदी गई रोड भी बन गई। इससे लोगों का सुविधाजनक जनक आवागमन होने लगा। मगर, पाइप लाइन में लीकेज होने से फिर से जलनिगम से लेकर नगरपालिका ने सड़कों को खोदना शुरू कर दिया है। इससे एक बार फिर से नगरवासियों से लेकर जिला मुख्यालय पर आने वालों की मुश्किलें बढ़नी लगी हैं।
विज्ञापन

मुसीबत बन रही मिट्टी से पाटी गई सड़क

हाल में ही जलनिगम ने लीकेज ठीक करने के लिए जीआईसी मैदान के सामने गड्ढा खोदा। दो-तीन दिन काम चला। तब तक उस तरफ से लोगों का निकलना मुश्किल रहा। लोग घंटों जाम में फंसकर परेशान होते रहे। काम पूरा होने के बाद जलनिगम ने गड्ढे को मिट्टी से पाट दिया, जो धंस रही है। इस वजह से रोजाना वहां पर वाहन फंस जा रहे है, जिससे लगती जाम लोगों को मुसीबत में डाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानी न पहुंचने पर खोदा गया गड्ढा

पालिका अध्यक्ष आवास के पास एक घर में पेयजल नहीं पहुंच रहा है। इस पर रोडवेज बस अड्डा रोड पर रविवार को फिर से गड्ढा खोदा गया। इसकी खुदाई नगर पालिका ने कराई है। बताते हैं जिनके घर तक पानी नहीं जा रहा है वहां तक खोदाई होगी। इससे कुछ दिन तक रोडवेज बस अड्डा रोड पर आवागमन मुश्किल होगा।

लीकेज दुरुस्त करने के लिए यहां भी होगी खोदाई

गुरु गोविंद सिंह तिराहे के पास पाइप लाइन में लीकेज हो गई है। इससे पानी सप्लाई के दौरान सड़क पर पानी बहता है। कुछ दिन बाद फिर से वहां रोड खोदी जाएगी। इससे एक बार फिर से नगरवासियों के साथ आसपास के दुकानदारों की मुसीबत बढ़ेगी।

खीरी निवासी मार्शल सिंह का कहना है कि सबसे ज्यादा हालत खीरी रोड की खस्ताहाल है। इस पर चलना दूभर है। सौजन्या से गुरुगोविंद सिंह तिराहे तक कुछ गनीमत थी, लेकिन जीआईसी मैदान के सामने मिट्टी से पटी सड़क मुसीबत पैदा कर रही है।

ऐसी कोई रोड नहीं है, जिस पर बिना हिचकोलों के चला जा सके। जिला मुख्यालय होने के बावजूद सड़कों की दशा किसी से छिपी नहीं है। पहले पाइप लाइन डालने के लिए जलनिगम ने सड़कें खोदीं। अब लीकेज दुरुस्त करने के लिए फिर से खुदाई होने से चलना मुश्किल हो रहा है।

सड़कों के मामले में शहर के हालात बेहद खराब है। सीएम के आदेश के बाद भी सड़कें गड्ढा मुक्त नहीं हो सकीं। इनकी वजह से लोगों की मुश्किलें बढ़ रही हैं। बारिश में जलभराव होने पर ये गड्ढे जानलेवा साबित हो रहे हैं।



सड़कों की दुर्दशा की देन जलनिगम की है। जब से पेयजल के लिए नई पाइप लाइन डाली गई है तब से दिक्कत ज्यादा हो रही है। कहीं लीकेज हो जा रही है तो कई घरों में पानी भी नहीं पहुंच रहा है। वैसे तो मरम्मत कराना जलनिगम का काम है, लेकिन लोगों को पानी की दिक्कत न हो इसलिए पालिका ठीक करा रही है। - जितेंद्र कुमार, जेई जलकल नगर पालिका

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed