{"_id":"64dd20e1b5244e2754094366","slug":"in-a-minor-dispute-the-bullies-beat-the-young-man-to-death-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1003-3863-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: मामूली विवाद में दबंगों ने युवक को पीटकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: मामूली विवाद में दबंगों ने युवक को पीटकर मार डाला
विज्ञापन
फाइल फोटो रवि वर्मा उर्फ रिंकू
गोला गोकर्णनाथ। मामूली विवाद में दबंगों ने एक युवक को पीट-पीटकर मार डाला। मृतक की बहन ने पांच लोगों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है।
वारदात 15 अगस्त की रात साढे़ आठ बजे मोहल्ला कुम्हारन टोला में हुई जब रवि वर्मा उर्फ रिंकू मोहल्ले में ही अपनी टेलरिंग की दुकान बंद कर घर पहुंचा। इसी समय पड़ोसी विनीत गिरि, सुनीता गिरि के साथ कैलाश गिरि निवासी अहमदनगर, पीयूष निवासी कस्ता, गोविंद मिश्रा निवासी मोहल्ला तीर्थ सहित कई अज्ञात लोग घर में घुस आए। उन्होंने डंडे और लात-घूसों से उसकी जमकर पिटाई की और मरा हुआ समझकर चले गए। शोर-शराबा सुनकर मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए। गंभीर हालत में रवि वर्मा को रात साढ़े नौ बजे गोला सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
रवि की बहन मधु वर्मा ने बताया कि दबंग पहले भी उसके भाई के साथ मारपीट कर चुके थे। लेकिन, गरीबी और कमजोरी के कारण परिवार बर्दाश्त करता रहा। मधु ने पांच लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार दुबे ने बताया कि तहरीर मिल गई है। पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
--
घर का अकेला कमाने वाला था रवि
रवि की बहन मधु ने बताया कि उसके पिता उमाशंकर का काफी समय पहले देहांत हो गया था। भाई रवि वर्मा उर्फ रिंकू मोहल्ले में ही गुरुद्वारे के पास पप्पू टेलर्स के नाम से दुकान चलाकर मां चंपा देवी, छोटे भाई विशाल और बहन का पालन पोषण करता था।
-
जरा सी बात पर ले ली जान
रवि के चचेरे भाई आलोक ने बताया कि घटना से पहले जब रवि अपनी दुकान पर था। तब उससे आसपास के किसी व्यक्ति ने पान-पुड़िया मंगाई। इस पर रवि ने कुछ कहा । घटना को अंजाम देने वालों में से एक व्यक्ति वहीं खड़ा था। उसे लगा कि रवि ने उससे कुछ कहा है। इसी पर बात बिगड़ गई और दबंगों ने पिटाई कर रवि की जान ले ली।
गोला में बढ़ रहीं घटनाएं
इन दिनों शहर में दबंग बेखौफ होते जा रहे हैं। एक माह पूर्व माल गोदाम के पास एक दबंग ने दुकानदार अरविंद वर्मा को गोली मार दी थी। जिसमें वह गंभीर घायल हो गया था। वहीं तीन अगस्त को दिनदहाड़े दबंगों ने मिल रोड सब्जी मंडी में आढ़ती फिरोज अहमद पर कई राउंड फायरिंग की थी।