फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Important contribution of palliative care in patient care

Lakhimpur Kheri News: मरीज की देखभाल में पैलिएटिव केयर का महत्वपूर्ण योगदान

Sun, 13 Oct 2024 12:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
Important contribution of palliative care in patient care
जिला अस्पताल में गोष्ठी के दौरान स्टाफ: स्रोत अस्पताल
ओयल। जिला अस्पताल में शनिवार को वर्ल्ड हॉस्पिस एंड पैलिएटिव केयर डे (विश्व आश्रय एवं प्रशामक देखभाल दिवस) पर गोष्ठी आयोजित की गई। जिरियाट्रिक फिजिशियन और पैलिएटिव केयर नोडल डॉ. शिखर बाजपेई ने कहा कि इस साल पैलिएटिव केयर से मरीजों की जीवन गुणवत्ता में सुधार हुआ। कैंसर, लकवा, तंत्रिका तंत्र, हृदय, किडनी, सांस बीमारियों में पैलिएटिव केयर ने मरीजों को ठीक करने में काफी योगदान दिया है।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. आरके कोली ने कहा कि शरीर में असहनीय पीड़ा से कई मरीजों की उपचार के अभाव में मौत हो जाती हैै। आमजन में पैलिएटिव केयर की जागरूकता बढ़ाने व विभिन्न समुदायों में जनजागरूकता लाने के लिए हर साल 12 अक्टूबर को वर्ल्ड पैलिएटिव केयर डे मनाया जाता है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आरपी वर्मा ने बताया कि दस साल पहले डब्ल्यूएचओ ने मरीजों की व्यापक देखभाल के लिए पैलिएटिव केयर एवं पीड़ा से राहत को शामिल किया गया।
विज्ञापन

इसे स्वास्थ्य का अभिन्न अंग माना गया। इन सालों में पैलिएटिव केयर द्वारा मरीजों की जीवन गुणवत्ता में सुधार हुआ। डॉ. रोहित पाठक ने बताया कि लाइलाज एवं जीवन के लिए खतरा पैदा करने वाली बीमारियों जैसे कैंसर, लकवा, तंत्रिका तंत्र, हृदय, किडनी, सांस बीमारियों, सीजोफ्रेनिया में पैलिएटिव केयर ने मरीजों को ठीक करने में काफी योगदान दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान डॉ अखिलेश शुक्ला, डॉ. राकेश गुप्ता, एफएलसी विजय वर्मा आदि ने अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed