फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Impact of crude oil price rise, auto parts and mobile oil may become expensive

Lakhimpur Kheri News: कच्चे तेल की तेजी का असर, ऑटो पार्ट्स और मोबिल ऑयल महंगे होने के संकेत

Tue, 24 Mar 2026 11:48 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 24 Mar 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Impact of crude oil price rise, auto parts and mobile oil may become expensive
लखीमपुर खीरी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी का असर अब ऑटोमोबाइल सेक्टर पर भी दिखने लगा है। जिले में मोबिल ऑयल और वाहन स्पेयर पार्ट्स के दाम बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। हालांकि, फिलहाल बाजार में पुराने रेट पर ही सामान उपलब्ध है, जिससे उपभोक्ताओं को राहत है।
विज्ञापन

स्पेयर पार्ट्स के थोक व फुटकर विक्रेता प्रतीक बरनवाल ने बताया कि कंपनियों से अभी तक पुरानी कीमतों पर ही माल मिल रहा है। बड़े डीलरों के पास पर्याप्त स्टॉक होने के कारण कीमतों में बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन कच्चे तेल के दाम बढ़ते रहे तो जल्द असर दिखाई देगा।
विज्ञापन

बाइक शोरूम संचालक अनुराग सहगल ने बताया कि उनके वर्कशॉप में भी पार्ट्स और मोबिल ऑयल पुराने रेट पर ही उपलब्ध हैं। कंपनियों की ओर से अप्रैल से नए रेट लागू करने के संकेत दिए गए हैं, जिससे वाहनों की कीमतों में भी बढ़ोतरी संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संभावित महंगाई को लेकर वाहन चालकों और उपभोक्ताओं में चिंता बढ़ रही है। शहर के इमरान खान, आशुतोष मिश्रा, राहुल वर्मा और रमेश मिश्रा ने कहा कि यदि अंतरराष्ट्रीय हालात नहीं सुधरे तो महंगाई और बढ़ सकती है। उनका कहना है कि गैस और प्लास्टिक उत्पाद पहले ही महंगे हो चुके हैं, ऐसे में आगे और बढ़ोतरी आम लोगों पर भारी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed