{"_id":"62ed655ef8dbe516c8178d1b","slug":"imlia-farm-road-closed-river-water-level-up-58-cm-lakhimpur-news-bly493544685","type":"story","status":"publish","title_hn":"इमलिया फार्म का रास्ता बंद, नदी का जलस्तर 58 सेंटीमीटर ऊपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इमलिया फार्म का रास्ता बंद, नदी का जलस्तर 58 सेंटीमीटर ऊपर
विज्ञापन
भूमि कटान करती शारदा नदी।
05 एलकेएच 409, 410
इमलिया फार्म का रास्ता बंद, नदी
का जलस्तर 58 सेंटीमीटर ऊपर
- पहाड़ों पर होने वाली बारिश से बनबसा बैराज में रोजाना छोड़ा जा रहा है पानी
संवाद न्यूज एजेंसी
पलियाकलां। पहाड़ों पर होने वाली बारिश के चलते बनबसा बैराज से रोजाना पानी छोड़ा जा रही है। इसका असर शारदा नदी के जलस्तर पर पड़ता दिख रहा है। नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 58 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया है। ऐसे में इमलिया फार्म जाने वाला रास्ता लगभग बंद हो गया है।
बोझवा की ठोकर नंबर जीरो व एक पर भी जलस्तर बढ़ने से पानी बढ़ गया है। जल आयोग के मुताबिक, बनबसा बैराज से पानी की रिलीजिंग प्रतिघंटे के हिसाब से 50 हजार क्यूसेक से अधिक की जा रही है, जिसके चलते नदी का जलस्तर घट-बढ़ रहा है। नदी का जलस्तर शुक्रवार को खतरे के निशान से 58 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचकर 154.680 सेंटीमीटर पर बह रहा है। हालांकि नदी का जलस्तर अभी तक स्थिर है। फिलहाल नदी का जलस्तर बढ़ने से आसपास के निचले गांवों के ग्रामीणों की धड़कनें बढ़ गईं हैं।