{"_id":"62795dec1e5e96791c017a69","slug":"illegal-residents-will-be-out-in-kanshi-ram-colony-lakhimpur-news-bly484186067","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांशीराम कॉलोनी में अवैध रूप से रहने वाले होंगे बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांशीराम कॉलोनी में अवैध रूप से रहने वाले होंगे बाहर
विज्ञापन
डीसी रोड काशीराम कालोनी में आवासो का निरीक्षण करते एसडीएम।
किराए पर आवास देने वाले 21 आवंटियों पर होगी कार्रवाई, एसडीएम ने कांशीराम कॉलोनी में जाकर किया निरीक्षण
320 आवंटियों का सत्यापन कराने को चार टीमें बनाईं
लखीमपुर खीरी। शहर में डीसी रोड स्थित कांशीराम कॉलोनी में अवैध रूप से रहने वालों को चिह्नित कर बाहर निकाला जाएगा। जिन आवंटियों ने अपने आवास को किराए पर दे रखा है, उनके आवास का आवंटन निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी। खाली होने वाले आवास पात्र लाभार्थियों को आवंटित किए जाएंगे। अवैध रूप से रह रहे लोगों की पहचान करने के लिए एसडीएम सदर राजेश कुमार ने सोमवार को कॉलोनी का स्वयं निरीक्षण किया और सभी 320 आवासों सत्यापन कराने के लिए चार टीमें बनाई हैं, जो तीन चरणों में सत्यापन कार्य पूरा करेंगी। प्रथम चरण की जांच में 21 किराएदार चिह्नित किए गए हैं, जबकि 16 आवासों में ताला बंद पाया गया है।
कांशीराम शहरी गरीब आवास योजना से डीसी रोड में 20 ब्लॉक के अंतर्गत चार मंजिला 320 आवास बने हैं। इन आवासों का आवंटन तहसील प्रशासन द्वारा किया गया था। विभागीय अधिकारी बताते हैं कि कई आवंटियों ने अपने आवासों को किराए पर दे दिया है, जिसमें कुछ अपराधी व शराबी प्रवृत्ति के लोग भी शामिल हैं। इससे कॉलोनी में शाम होते ही अवैध गतिविधियां जैसे शराब पार्टी, जुआं आदि का खेल शुरू हो जाता है। आसपास रहने वाले लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है और आए-दिन झगड़े होते रहते हैं। इससे परेशान कुछ आवंटियों ने इसकी शिकायत डीएम समेत अन्य अधिकारियों से की थी, जिस पर संज्ञान लेते हुए डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने आवंटियों का सत्यापन कराने के निर्देश दिए हैं।
एसडीएम सदर राजेश कुमार ने बताया कि सत्यापन के लिए भवन संख्या के अनुसार, चार टीमें बनाई गई हैं, जो 10 मई 2022 तक सत्यापन कार्य पूरा करके रिपोर्ट उपलब्ध कराएंगे। भवन संख्या एक से 80 तक सत्यापन के लिए लेखपाल कैलाश वर्मा और संग्रह अमीन धर्मेंद्र प्रताप सिंह, भवन संख्या 81 से 160 तक सत्यापन के लिए लेखपाल राजेश शुक्ला व संग्रह अमीन आशीष सिन्हा, भवन संख्या 161 से 240 तक सत्यापन के लिए लेखपाल सौरभ राय व संग्रह अमीन अमर सिंह और भवन संख्या 241 से 320 तक सत्यापन करने के लिए लेखपाल राजीव वर्मा व संग्रह अमीन मनोज वर्मा की टीमें बनाई गई हैं।
विज्ञापन
प्रथम चरण की जांच में 21 किराएदार मिले
डीसी रोड स्थित कांशीराम कॉलोनी में प्रथम चरण की जांच पूरी हो गई है, जिसमें 21 आवासों में आवंटियों के स्थान पर किराएदार रहते पाए गए हैं। इसके अलावा 16 आवासों में ताला बंद मिला है, जिससे इनमें भी किराएदारों के रहने की संभावनाएं अधिक हैं।
कांशीराम कॉलोनी के कई आवासों में अवैध रूप से लोग रह रहे हैं, जिनकी जांच कराने के लिए डीएम ने आदेश दिए हैं। चार टीमें गठित कर तीन चरणों में जांच कराई जा रही है, जिसमें पहले चरण की जांच में 21 किराएदार चिह्नित किए गए हैं और 16 आवासों में ताला बंद मिला है। तीनों चरण की जांच मंगलवार को पूरी होने के बाद अवैध आवंटियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही तहसील क्षेत्र के अन्य स्थानों पर बने कांशीराम कालोनियों की भी जांच कराई जाएगी। खाली आवासों को आवंटन प्रक्रिया के जरिए पात्र लाभार्थियों को दिया जाएगा।
- राजेश कुमार, एसडीएम सदर