{"_id":"69b05d5962ded2161906d06d","slug":"illegal-encroachment-removed-from-the-playground-in-maheshpur-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-170042-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: महेशपुर में खेल मैदान से अवैध अतिक्रमण हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: महेशपुर में खेल मैदान से अवैध अतिक्रमण हटाया
Tue, 10 Mar 2026 11:35 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 10 Mar 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
बिजुआ। महेशपुर में मंगलवार सुबह प्रशासन ने खेल मैदान से अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। यह अभियान तहसीलदार भीमचंद्र के नेतृत्व में चलाया गया। इस दौरान नायब तहसीलदार, कानूनगो अरुणेश मिश्रा, लेखपाल अजय गुप्ता और अन्य तहसील स्टाफ मौके पर मौजूद रहे।
अतिक्रमण हटाने के बाद गाटा संख्या 136 को खेल मैदान के रूप में सुरक्षित किया गया। भविष्य में दोबारा अतिक्रमण न हो, इसके लिए ग्राम प्रधान और उपस्थित ग्रामीणों से हस्ताक्षर भी लिए गए।
ग्रामीणों ने प्रशासन की इस कार्रवाई पर राहत व्यक्त की। उनका कहना था कि लंबे समय से बच्चे मैदान का उपयोग नहीं कर पा रहे थे। अब खेल गतिविधियों और सामुदायिक कार्यक्रमों के लिए जगह उपलब्ध हो सकेगी।