{"_id":"5f7621208ebc3e750311348a","slug":"illeagal-whiskey-caught-lakhimpur-news-bly4218317166","type":"story","status":"publish","title_hn":"उल्ल नदी के किनारे धधक रहीं भट्ठियों को पुलिस ने किया नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उल्ल नदी के किनारे धधक रहीं भट्ठियों को पुलिस ने किया नष्ट
विज्ञापन
उल्ल नदी के किनारे कच्ची की भट्ठी नष्ट करते चौकी इंचार्ज।
- फोटो : LAKHIMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोला गोकर्णनाथ। कोतवाली क्षेत्र की अलीगंज चौकी पुलिस ने अभियान चलाकर उल्ल नदी के किनारे जंगल में धधक रही अवैध शराब की भट्ठियां ध्वस्त की। साथ ही बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद की और लहन नष्ट किया लेकिन कोई भी अवैध शराब कारोबारी पुलिस के हत्थे नहीं लग सका।
गुरुवार सुबह अलीगंज चौकी इंचार्ज योगेश शंखधार ने शीतला प्रसाद, दीपक, संजय सिंह के साथ चौकी क्षेत्र में उल्ल नदी के किनारे जंगल में अभियान चलाया, जहां नदी के किनारे दो स्थानों पर भट्ठियां धड़कती मिलीं। पुलिस टीम ने अवैध शराब बनाने के उपकरणों और भट्ठियाें को ध्वस्त कर 5000 लीटर लहन नष्ट किया साथ ही 40 लीटर अवैध शराब बरामद की। चौकी इंचार्ज ने बताया कि कारोबार में संलिप्त लोग पुलिस के हत्थे चढ़ा नहीं सके हैं। फिलहाल यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
नगर क्षेत्र में भी हो रहा हैं अवैध शराब का धंधा
कोतवाली क्षेत्र में कुसमी कॉलोनी, भटपुरवा कॉलोनी, जहानपुर, भुसौरिया, दौलतगंज, भवानीगंज, कोंधवा सहित दर्जनों गांव अवैध शराब के कारोबार के लिए कुख्यात हैं। यहां आए दिन शरबियों और इस कारोबार में संलिप्त लोगों द्वारा आपराधिक घटनाएं होती रहती हैं। ग्रामीण क्षेत्र ही नहीं नगर के अंदर भी कुम्हारन टोला, मोहल्ला तीर्थ, काशीराम कॉलोनी, सर्वोदय नगर सहित कई मोहल्ले भी अछूते नहीं हैं। यहां भी अवैध शराब का कारोबार सूरज ढ़लते ही शुरू हो जाता है। अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोग इतने निरंकुश हो चुके हैं कि उन पर पुलिस की कार्रवाई का भी कोई विशेष असर दिखाई नहीं देता।