{"_id":"6903b3a8a23916a6800eeaaa","slug":"ignou-provides-opportunities-to-those-deprived-of-higher-education-dr-arun-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-159690-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"उच्च शिक्षा से वंचितों को अवसर देता है इग्नू : डॉ. अरुण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उच्च शिक्षा से वंचितों को अवसर देता है इग्नू : डॉ. अरुण
विज्ञापन
गोला के सीजी एनपीजी कॉलेज का इग्नू अध्ययन केंद्र। संवाद
गोला गोकर्णनाथ। उच्च शिक्षा से वंचितों को पढ़ाई का अवसर देने में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के अध्ययन केंद्र मील का पत्थर साबित हो रहे हैं। इग्नू अपने विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्यक्रम सामग्री उपलब्ध कराता है। साथ ही यहां अध्ययन करने के लिए न उम्र की बाध्यता होती है और न ही मेरिट की।
जिले भर में इग्नू का एकमात्र अध्ययन केंद्र नगर के सीजी एन पीजी कॉलेज में चल रहा है। कॉलेज के हिस्से में यह अध्ययन केंद्र वर्ष 2007 में आया था। अध्ययन केंद्र के समन्वयक डॉ. अरुण कुमार सिंह ने बताया कि इग्नू केंद्र पर वर्ष भर प्रवेश प्रक्रिया चलती रहती है। यहां बीए, बीकाम और एमए में (हिन्दी, अंग्रेजी, समाजशास्त्र, राजनीति शास्त्र, इतिहास) ग्रामीण विकास, छह माह के विभिन्न सर्टिफिकेट कोर्स व एक वर्षीय डिप्लोमा जैसे आपदा प्रबन्धन, ग्रामीण विकास, अनुवाद, खाद्य एवं पोषण आदि में प्रवेश ऑनलाइन लिया जा सकता है।
इसके लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट ignouadmission.samarth.edu.in पर आवेदन किया जा सकता है। इग्नू में वे सभी विद्यार्थी भी प्रवेश ले सकते हैं, जिनके इंटरमीडिएट में 40 प्रतिशत से कम अंक हैं, इंटर प्राइवेट हैं या गैप इयर है। साथ ही इग्नू में पढ़ाई के लिए आयु सीमा की कोई बाध्यता नहीं है।
विज्ञापन
छात्रों को पाठ्य सामग्री (पुस्तकें) इग्नू द्वारा निःशुल्क प्रदान की जाती हैं। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के छात्रों के लिए बीए, बीएससी, बीकाॅम में प्रवेश प्रोसेसिंग फीस के साथ 500 रुपये में हो रहा है। साथ ही जुलाई सत्र के लिए स्नातक एवं परास्नातक कार्यक्रमों में दोबारा पंजीकरण के लिए भी ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया है। विश्वविद्यालय की बेवसाइट onlinerr.ignou.ac.in पर आवेदन होगा। अधिक जानकारी विश्वविद्यालय की बेवसाइट www.ignou.ac.in पर उपलब्ध है।
जनवरी और जुलाई में लिए जाते हैं प्रवेश
समन्वयक डॉ. अरुण कुमार सिंह ने बताया कि इग्नू में प्रवेश प्रक्रिया वर्ष में दो बार होती है। जनवरी में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों की परीक्षा दिसंबर में और जुलाई में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों की परीक्षा जून में होती है। परीक्षा छूट जाने पर विद्यार्थी दिसंबर या जून किसी में भी शामिल हो सकता है। साथ ही विद्यार्थी इग्नू में प्रवेश लेने के बाद अपनी सुविधा अनुसार देश में कहीं भी परीक्षा केंद्र चुन सकता है। स्नातक पाठ्यक्रम की समय अवधि 3 वर्ष और परास्नातक की समयावधि दो वर्ष है, लेकिन इग्नू अपने विद्यार्थियों को यह पाठ्यक्रम पूरा करने के लिए दो गुना वक्त देता है।
प्रत्येक रविवार को अध्ययन केंद्र पर लगती हैं कक्षाएं
अध्ययन केंद्र पर प्रत्येक रविवार सुबह 10 से अपराह्न 2 बजे तक कक्षाएं लगती हैं। प्रत्येक कक्षा का समय 2 घंटे का रहता है। कक्षाएं ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरीके से लगती हैं। इग्नू के स्वयं प्रभा चैनल पर भी कक्षाएं चलती हैं।