{"_id":"57f7e56b4f1c1be54a2700c0","slug":"if-you-do-not-pay-the-chefs-responsible-biio","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसोइयों को भुगतान न मिलने पर बीईओ जिम्मेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रसोइयों को भुगतान न मिलने पर बीईओ जिम्मेदार
लखीमपुर खीरी।
Updated Fri, 07 Oct 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रसोइयों को मानदेय भुगतान में देरी की वजह बजट उपलब्ध न होना नहीं है, बल्कि जान-बूझकर भुगतान नहीं किया जा रहा है। बीएसए संजय कुमार शुक्ला ने कई विद्यालयों का निरीक्षण किया, तो उसमें इन आरोपों की पुष्टि हुई है। विद्यालयों के एमडीएम खाते में पैसा होने के बावजूद रसोइयों को समय से मानदेय नहीं दिया जा रहा है। बीएसए ने गंभीर रुख अपनाते हुए समस्त बीईओ को सघन अभियान चलाकर रसोइयों को दो दिन में भुगतान कराने के निर्देश दिए हैं।
समय से मानदेय भुगतान न मिलने को लेकर रसोइया संगठन कई बार धरना प्रदर्शन तक कर चुके हैं। आश्वासन के बावजूद उनकी समस्या का हल नहीं हो पा रहा था, लेकिन अब बीएसए ने इस मामले में स्वयं ही कड़ा आदेश जारी कर दिया है। इससे रसोइयों को समय से मानदेय मिलने की उम्मीद है। बीएसए ने बताया कि आगामी माहों में एमडीएम खाते में धनराशि उपलब्ध होने पर एक तारीख को मानदेय भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसा न होने पर संबंधित बीईओ व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार होंगे, जिनके खिलाफ रिपोर्ट शासन को भेज दी जाएगी।