{"_id":"585148c34f1c1b686f64b294","slug":"if-you-do-not-cache-burst-of-angry-villagers","type":"story","status":"publish","title_hn":" कैश न मिलने पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैश न मिलने पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Wed, 14 Dec 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
कैश की किल्लत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांकेगंज के बैंकों में डाला ताला, खंभारखेड़ा में तोड़फोड़
बंद रहे अधिकतर एटीएम, जो खुले वहां लगी लंबी लाइन
ग्रामीण इलाकों में लोगों को नहीं मिल पाया बैंकों से पैसा
नोटबंदी को एक माह छह दिन बीत जाने के बाद भी बैंकों में कैश की किल्लत बनी हुई है। शहरी क्षेत्र की बैंकों में स्थिति धीरे-धीरे सामान्य होने लगी है लेकिन ग्रामीण इलाके की बैंक शाखाएं कैश की कमी से जूझ रही हैं। बुधवार को कैश न मिलने से गुस्साई महिलाओं ने बांकेगंज की स्टेट बैंक शाखा में ताला जड़ दिया तो युवाओं ने जिला सहकारी बैंक में ताला लगा दिया। खंभारखेड़ा के स्टेट बैंक में ग्रामीणों ने तोड़फोड़ की। मैलानी में एटीएम पर प्रदर्शन हुआ।
शहर के स्टेट बैंक में आज भी भीड़ कम नहीं हुई। जबकि पंजाब नेशनल बैंक, सेंट्रल बैंक आफ इंडिया, बैंक आफ बड़ौदा, बैंक आफ इंडिया, इंडियन ओवरसीज बैंक, केनरा बैंक, यूनियन बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंकों आदि बैंकों में स्थिति सामान्य नजर आई। बुधवार को शहर में स्टेट बैंक, एचडीएफसी बैंक समेत कुछेक एटीएम ही चल पाए। अधिकतर एटीएम कैश न होने से बंद रहे।
गोला गोकर्णनाथ। बैंकों, एटीएम के बाहर उमड़ने वाली खातेदारों की भीड़ में कमी नहीं आयी है। बैंकों में कैश की कमी के चलते खातेदारों को भुगतान में परेशानी हो रही है वहीं एटीएम भी सुचारु रूप से नहीं चल पा रहे हैं।
विज्ञापन
ममरी। कैश के अभाव में बुधवार को इलाहाबाद बैंक सहित विभिन्न बैंकों में भुगतान ठप रहा। सुबह से लाइन में खड़े खातेदार मायूस होकर खाली हाथ लौट गए। इनमें तमाम खातेदार ऐसे थे जो मंगलवार को भुगतान पाने से वंचित रहे। रोशननगर की इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक में बुधवार को प्रत्येक खातेदार को दो हजार रुपये के हिसाब से भुगतान किया गया।
रजागंज। पीएनबी की एक मात्र बैंक होने के कारण खाताधारक काफी परेशान रहे। दिन भर लाइन लगने के बाद भी रुपया नहीं मिल पाया।
कुकरा। इलाहाबाद बैंक के बाहर नो कैश का नोटिस चस्पा कर दिया गया जिससे दूर दराज क्षेत्र से आए तमाम खाताधारक बिना रुपया पाए ही वापस हो गए।
सिकंद्राबाद। कस्बे की पंजाब नेशनल बैंक में बुधवार को भी कैश की किल्लत बनी रही। देर से कैश आने के कारण दोपहर से भुगतान शुरू हुआ। दो घंटे के भुगतान के बाद बैंक कैशलेस हो गई। शाखा प्रबंधक पंकज सिद्धार्थ ने बताया कि जितना कैश था, वितरित कर दिया गया है।
--
कैश न मिलने से नाराज लोगों ने बैंकों पर ताले जड़े
बांकेगंज। बांकेगंज कस्बे में पिछले पांच दिनों से बैंकों से कैश न मिलने पर बुधवार लोगों के सब्र का बांध टूट गया। गुस्साई महिलाओं ने स्टेट बैंक और युवाओं ने जिला सहकारी बैंक पर ताला जड़ दिया। स्टेट बैंक और जिला सहकारी बैंक में भीड़ के ताला जड़ने की सूचना पर आनन-फानन में पहुंचे बांकेगंज पुलिस चौकी इंचार्ज विशंभर दयाल सिंह ने महिलाओं को किसी-तरह समझा.बुझाकर ताला खुलवाया। तब बैंक के अंदर दो घंटे से बंद कर्मियों ने राहत की सांस ली। इसके बाद पुलिस जिला सहकारी बैंक पहुंची जहां लगे ताले की चाबी न मिलने से पुलिस ने ताले को तोड़कर बैंक का काम काज शुरू कराया।
--
स्टेट बैंक पर ग्रामीणों का हंगामा, तोड़फोड़
महेवागंज/सुंदरवल। खंभारखेड़ा की स्टेट बैंक शाखा पर बुधवार सुबह बैंक आए ग्राहकों ने बैंक कर्मियों पर कैश न देने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा। भीड़ की धक्का मुक्की में बैंक का शीशे का गेट भी चकनाचूर हो गया। आरोप है कि नाराज भीड़ में कुछ शरारती लोगों ने ईंट पत्थर भी चलाए। सूचना पर चौकी इंचार्ज संजय सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंचे। सुंदरवल क्षेत्र में दाउदपुर स्थित इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक मुड़िया खुर्द ब्रांच पर भी ग्रामीणों ने हंगामा करने के बाद लखीमपुर-पलिया हाईवे पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को समझाबुझा कर मामला शांत किया।
--
एटीएम बंद, लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन
मैलानी। बुधवार दोपहर से बंद हुए एसबीआई के एटीएम में पैसा न होने पर लाइन में लगे लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। पांच दिनों से बंद चल रहा एसबीआई का एटीएम बुधवार को चालू हुआ था, लेकिन दोपहर बाद तक खाली हो गया। पैसे की उम्मीद में लोग सुबह ही एटीएम के सामने लाइन में लग गए, लेकिन एटीएम न खुलने पर लोगों ने सरकार के खिलाफ नाराजगी जताते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
--
बैंक आफ बड़ौदा कफारा में भी हंगामा
धौरहरा। बुधवार खाता धारक सुबह आठ बजे से ही लाइन में खड़े थे। साढ़े तीन बजे कैश आने पर भुगतान शुरू हुआ। शाखा प्रबंधक ने सौ लोगों को भुगतान दे पाने की बात कही तो बैंक के बाहर खड़े खाता धारकों ने हंगामा शुरू कर दिया। बैंक के गेट का शीशा तोड़ डाला, शाखा प्रबंधक ने बताया कि जबतक कैश उपलब्ध है दो हजार के हिसाब से भुगतान बंटेगा ।