फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   If there is no hearing within ten days, NHM workers will resort to agitation

Lakhimpur Kheri News: दस दिन में सुनवाई नहीं तो आंदोलन की राह पकड़ेंगे एनएचएम कर्मी

Thu, 24 Sep 2026 01:21 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 24 Sep 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
If there is no hearing within ten days, NHM workers will resort to agitation
अपनी मांगों को लेकर सीएमओ कार्यालय पहुंचे संविदाकर्मी। संवाद
लखीमपुर खीरी/धौरहरा/बांकेगंज। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा कर्मचारियों ने बुधवार को लंबित मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलेभर में सौंपे। कर्मचारियों ने नियमितीकरण, समान कार्य-समान वेतन समेत मांगें जल्द पूरी करने की मांग की। शासन स्तर पर 10 दिन में सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने पर प्रदेशव्यापी चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष विकास श्रीवास्तव ने बताया कि हरियाणा, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की तरह यहां संविदा कर्मचारियों के लिए वेतन संरचना और सुविधाएं विकसित नहीं की गई हैं। संरक्षक संजय राय और महामंत्री देवेंद्र नाथ पांडे ने बताया कि सरकार को ज्ञापन के माध्यम से 10 दिन का समय दिया गया है। तीन अक्तूबर तक कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन आंदोलन करेगा।
विज्ञापन

धौरहरा में ब्लॉक स्तरीय एनएचएम कार्यकारिणी ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन विधायक प्रतिनिधि गोपाल शंकर अवस्थी को सौंपा। पदाधिकारियों ने लंबित मांगों के शीघ्र समाधान की मांग की। विधायक प्रतिनिधि ने मांगों को शासन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बांकेगंज में ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार वर्मा के नेतृत्व में कर्मचारियों ने सीएचसी अधीक्षक डॉ. एके सिंह को ज्ञापन दिया। इसमें समान कार्य-समान वेतन, नियमितीकरण, कैशलेस चिकित्सा, अंतर जनपदीय स्थानांतरण नीति, अनुकंपा नियुक्ति और नियमित पदों पर कोटा निर्धारित करने की मांग की गई।

इस दौरान डॉ. राकेश गुप्ता, विजय वर्मा, कुलदीप चौहान, डॉ. पूनम, सुष्मिता वर्मा, अमित खरे, शिप्रा वर्मा, संतोष आनंद, देवनंदन श्रीवास्तव, अमित वर्मा, अनुज श्रीवास्तव, विवेक नरायण दिक्षित, अरुण वर्मा, भावना शुक्ला समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed