{"_id":"61b39f31810443293c48dfb1","slug":"if-there-is-a-conspiracy-to-break-the-movement-then-there-will-be-consequences-lakhimpur-news-bly468765040","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगर आंदोलन तोड़ने की हुई साजिश तो होंगे दुष्परिणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगर आंदोलन तोड़ने की हुई साजिश तो होंगे दुष्परिणाम
विज्ञापन
धरना देते गन्ना किसान।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
आंदोलन के 13वें दिन किसान नेता बोले, कुछ किसानों को तोड़कर मिल शुरू कराना चाहता है प्रबंधन
पलियाकलां। बकाया भुगतान की मांग को लेकर किसानों द्वारा चीनी मिल में किया जा रहा धरना प्रदर्शन व क्रमिक अनशन लगातार जारी है। किसानों ने शुक्रवार को मिल प्रबंधन पर छोटे किसानों का हवाला देते हुए मिल प्रबंधन पर उन्हें बरगलाने का आरोप लगाया। किसानों ने कहा कि प्रबंधन आंदोलनरत किसानों में फूट डालकर मिल शुरू कराना चाहता है, जो वह कभी नहीं होंगे। अगर ऐसा हुआ तो इसके दुष्परिणाम भी संभव हो सकते हैं।
शुक्रवार को क्रमिक अनशन पर दुरवेश कुमार, रामू, जरनैल सिंह, अमनदीप सिंह, गुरप्रीत सिंह आदि किसान बैठे। किसान नेताओं ने मिल प्रबंधन पर आरोप लगाया कि मिल प्रबंधन छोटे किसानों को बरगलाकर धरने को कमजोर करने का काम कर रहा है। मिल प्रबंधन की इस साजिश को किसान बर्दाश्त नहीं करेंगे। किसानों ने कहा कि खंभारखेड़ा में जिस तरीके से किसानों को तोड़कर आंदोलन खत्म कराया गया है, वही तरीका यहां के किसानों पर भी मिल प्रबंधन आजमा रहा है, लेकिन यहां का किसान इतना कमजोर नहीं है जो बकाया भुगतान लिए बगैर ही आंदोलन खत्म कर देगा। पहले बकाया संपूर्ण भुगतान किसानों को दिया जाएगा, उसके बाद ही किसान अपना आंदोलन खत्म करेंगे। किसानों ने कहा कि जरूरत पड़ी तो किसान क्रमिक अनशन को आमरण अनशन में भी बदलने में देर नहीं करेंगे, जिसके दुष्परिणाम भी संभव हैं।
उधर, किसानों ने सभी किसानों से पिछले वर्ष के गन्ने की पर्चियों की कॉपी कराकर लाने की अपील की है। किसानों का कहना है कि पिछले वर्ष जो गन्ना तुलवाया था उसकी पर्ची की फोटो कॉपी लेकर किसान धरने पर आएं और कमेटी को कॉपी दें ताकि उन पर्चियों को लेकर मिल प्रशासन और संबंधित अधिकारियों पर मुकदमा लिखवाया जा सके।
विज्ञापन
भीरा गन्ना समिति में किसान आज बनाएं मानव शृंखला
बिजुआ। भीरा गन्ना समिति में किसानों का धरना प्रदर्शन, क्रमिक अनशन शुक्रवार को 13वें दिन भी जारी रहा। किसानों ने निर्णय लिया कि शनिवार को लखीमपुर पलिया राजमार्ग के दोनों तरफ हाथों मे झंडे बैनर और गन्ने लेकर दिन के 11बजे से एक बजे तक मानव शृंखला बनाकर पलिया चीनी मिल के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। शुक्रवार को क्रमिक अनशन के पांचवें दिन किसान कश्मीर सिंह, गुरमीत सिंह, मो. नईम, तरसेम सिंह, हरजीत सिंह बैठे। संवाद
आठवें दिन भी बजाज चीनी मिल में धरने पर डटे रहे किसान
गोला गोकर्णनाथ। बजाज चीनी मिल के तौल गेट पर संपूर्ण बकाया भुगतान की मांग को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा का धरना आठवें दिन भी जारी रहा।
शुक्रवार को धरना प्रदर्शन स्थल पर किसान नेता श्रीकृष्ण वर्मा, अमनदीप सिंह संधू, कृष्णा अधिकारी, अनूप भदौरिया, देवेंद्र सिंह, पिंदर सिंह, रामनिवास वर्मा आदि ने गन्ना आयुक्त को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार विनोद कुमार गुप्ता को दिया। गन्ना किसानों ने गोला और पलिया चीनी मिलों का बीते सत्र का भुगतान कराने और खड़ा गन्ना अन्य चीनी मिलों में तत्काल प्रभाव से संबद्ध कराने की मांग की। धरना प्रदर्शन स्थल पर नगर उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राममोहन सोनी और युवा जिलाध्यक्ष अशोक कनौजिया नेतृत्व में संगठन के एक प्रतिनिधिमंडल ने किसान नेताओं को समर्थन दिया। इस मौके पर महेंद्र वर्मा, विनोद गुप्ता, शिव कुमार सोनी, रमेश चंद्र शुक्ल, ज्ञानचंद्र वर्मा, सुभाष गुप्ता, मुनेंद्र पाल सिंह, शिव सरन, विनोद मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद