फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   If someone reopens the illegal cut on the highway, action will be taken

Lakhimpur Kheri News: हाईवे पर अवैध कट को किसी ने दोबारा खोला तो होगी कार्रवाई

Thu, 29 May 2025 11:17 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 29 May 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
If someone reopens the illegal cut on the highway, action will be taken
लखीमपुर खीरी। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में स्थित अपने कार्यालय पर जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कहा कि हाईवे पर पूर्व में बंद किए गए अवैध कट को किसी ने दोबारा खोला, तो उनको चिह्नित कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बोलीं, अवैध कट हादसों की वजह बनते हैं, जिनको हर हाल में बंद करना होगा।
विज्ञापन

डीएम ने सीट बेल्ट, हेलमेट और ओवरस्पीड की नियमित निगरानी करने पर जोर दिया। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। अब तक किए गए चालान की प्रगति की समीक्षा भी की। डीएम ने कहा कि मानक पूरे होने के बाद ही स्कूली वाहन संचालित होने दें। घुमावदार स्थान जहां ब्लाइंड स्पॉट हैं, वहां से सौ मीटर पूर्व चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं।
विज्ञापन

डीएम ने दुर्घटनाओं, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों, सड़कों की गड्ढा मुक्ति, तटबंध की सड़कों की सुरक्षा संबंधी कार्रवाई, चीनी मिलों पर वाहन प्रबंधन, संकरे, जर्जर सेतु, चौराहे, तिराहों पर अतिक्रमण, गुड समेरिटन ला आदि के संबंध में भी संबंधित अफसरों से चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में सीडीओ अभिषेक कुमार, एआरटीओ अखिलेश कुमार द्विवेदी, लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन अनिल कुमार यादव आदि अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed