फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   If private banks refuse to accept files, government accounts will be deleted

Lakhimpur Kheri News: निजी बैंक फाइलें नहीं स्वीकृत करेंगे तो हटाए जाएंगे सरकारी खाते

Fri, 26 Sep 2025 12:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 26 Sep 2025 12:31 AM IST
सार

लखीमपुर में सीडीओ अभिषेक कुमार ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना की समीक्षा की। बैंकों द्वारा बड़ी संख्या में आवेदन रिजेक्ट किए जाने पर नाराजगी जताई गई। ऐसा होने से जिले की रैंकिंग पर नकारात्मक असर पड़ रहा है।

विज्ञापन
If private banks refuse to accept files, government accounts will be deleted

विस्तार

लखीमपुर। सीडीओ अभिषेक कुमार ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना की समीक्षा की। पता चला कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास के 1750 आवेदनों का ऋण स्वीकृत करने का लक्ष्य दिया गया। इसमें अब तक 744 आवेदन स्वीकृत हुए जबकि 813 रिजेक्ट कर दिए। 478 आवेदन बैंकों में लंबित हैं। सीडीओ ने निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना की फाइलों को बैंकों से लगातार रिजेक्ट करने से जिले की रैंकिंग प्रभावित हो रही है। सीडीओ ने आवेदनों के रिजेक्ट होने पर नाराजगी जताई। बैंकों को एक सप्ताह का समय देते हुए कहा कि अगर आवेदन निस्तारित नहीं हुए तो निजी बैंकों से सरकारी योजनाओं के खाते हटाकर सरकारी मान्यता प्राप्त बैंकों में खुलवाए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed