{"_id":"69c963bdadcad7e1a40fb170","slug":"if-bahujans-unite-the-government-will-bow-down-chandrashekhar-azad-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-171571-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहुजन एकजुट होंगे तो सत्ता झुकेगी : चंद्रशेखर आजाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहुजन एकजुट होंगे तो सत्ता झुकेगी : चंद्रशेखर आजाद
Sun, 29 Mar 2026 11:09 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 29 Mar 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
रैली में मौजूद लोग। संवाद
लखीमपुर खीरी। शहीद नसीरुद्दीन मेमोरियल मैदान में आजाद समाज पार्टी की ओर से सम्राट अशोक की जयंती पर आयोजित बहुजन भाईचारा संवाद महारैली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने केंद्र व प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने सरकार को तानाशाही सोच वाली बताते हुए कहा कि अब इसके पतन का समय शुरू हो चुका है।
कहा कि भीमराव आंबेडकर के संविधान की ताकत ही सबसे बड़ा हथियार है। हमारे अधिकार किसी सरकार की देन नहीं, बल्कि बाबा साहब के संविधान से मिले हैं, जिन्हें कोई छीन नहीं सकता। उन्होंने कहा कि जब-जब बहुजन समाज एकजुट हुआ है, तब-तब सत्ता को झुकना पड़ा है।
उन्होंने कहा कि हम डरने वाले नहीं, बल्कि लड़ने वाले लोग हैं। यदि हमारे अधिकारों पर चोट होगी तो सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष किया जाएगा। युवाओं से उन्होंने शिक्षा और संगठन के रास्ते पर चलने तथा अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का आह्वान किया।
विज्ञापन
तिकुनिया कांड का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि प्रशासन ने उन्हें रोकने की कोशिश की थी, लेकिन वे मोटरसाइकिल से पीड़ितों तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि अन्याय के खिलाफ हर हाल में खड़े रहेंगे, चाहे कितनी भी बाधाएं आएं।
उन्होंने यह भी कहा कि वोट की ताकत से ही तिकुनिया कांड से जुड़े लोगों को सत्ता से बाहर किया गया, जो लोकतंत्र की असली शक्ति है। अंत में उन्होंने बहुजन समाज से एकजुट होकर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ने का आह्वान किया।