{"_id":"8b5f672134964a2cfdc638afb4da54b5","slug":"hygiene-envoy-become-captive-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता दूत बनेंगी बंदी महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता दूत बनेंगी बंदी महिलाएं
लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 17 Dec 2015 07:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कारागार में निरुद्ध महिला बंदियों के जीवन स्तर में सुधार करने तथा उन्हें स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से डीएम किंजल सिंह की पहल पर शुरू किए गए अभियान नया सवेरा के साथ एक नई मुहिम शुरू की गई है। महिला बंदियों को स्वच्छता दूत बनाने के लिए उनके बीच गुरुवार को लिखित परीक्षा कराई गई। जिनमें प्रथम तीन महिलाओं को सामाजिक संस्था सुलभ इंटरनेशनल द्वारा स्वच्छता दूत नामित किया जाएगा। स्वच्छता दूत बनने वाली महिलाओं को जिला प्रशासन और सुलभ इंटरनेशनल संस्था की ओर से आर्थिक सहायता भी दी जाएगी।
जेल अधिकारियों के मुताबिक कारागार में निरुद्ध महिलाएं स्वच्छता दूत बन कर समाज को स्वच्छता का पैगाम देंगी। इसके लिए सुलभ इंटरनेशनल जैसी प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था आगे आई है। कारागार में निरुद्ध 68 महिला बंदियों के लिए लिखित परीक्षा आयोजित कराने के उद्देश्य से सुलभ इंटरनेशनल स्कूल नई दिल्ली के विज्ञान अध्यापक बीपी सिंह के नेतृत्व में आईं छात्राएं आंचल, अनामिका, अमीशा शामिल हैं। महिला बंदियों के लिए लिखित परीक्षा आयोजित करने के लिए सुलभ इंटरनेशनल के प्रमुख बिंदेशरी पाठक के निर्देश चार सदस्यीय दल यहां पहुंचा है। विज्ञान अध्यापक बीपी सिंह ने बताया कि कारागार में लिखित परीक्षा आयोजित करने के साथ-साथ सभी महिला बन्दियों को स्वच्छता के लिए जागरूक किया गया है। उन्होंने बताया कि लिखित परीक्षा में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाली तीन महिलाओं का चयन स्वच्छता दूत के रूप में किया जाएगा। चयनित की गई स्वच्छता दूत स्वच्छता का सन्देश जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगी।