फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Hygiene awareness

स्वच्छता के लिए जागरूक किया

Thu, 28 Jan 2016 04:52 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Thu, 28 Jan 2016 04:52 PM IST
विज्ञापन
Hygiene awareness
इनरव्हील क्लब लखीमपुर सेंट्रल ने अंगीकृत विद्यालय भंसड़िया में स्वच्छता जागरूकता के लिए एक रैली निकाली। इसमें माध्यमिक विद्यालय की शिक्षिकाओं और इनरव्हील क्लब की सदस्यों के अलावा करीब 200 बच्चों ने भागीदारी की। कार्यक्रम के तहत बच्चों ने सेनिटेशन से संबंधित पोस्टर बनाए।
विज्ञापन

रैली के तहत स्वच्छता के स्लोगन हाथ, मुंह, बम के अंतर्गत बच्चों और गांव वालों को संस्थापक अध्यक्ष अनुष्टि, सचिव निर्मल चावला ने हाथ, मुंह, बम का मतलब समझाया। ग्रामीणों से कहा कि खाना खानेेेे से पहले और शौच के बाद हाथ अवश्य धोएं, स्वच्छ पानी पिएं और खुले में शौच न करें। ये रैली विद्यालय से शुरू होकर पूरे गांव में घूमी।
विज्ञापन

अध्यक्ष गुरजीत अजमानी, पूर्व अध्यक्ष मयूरी नागर ने गांव वालों को स्वच्छता के लिए जागरूक होने को कहा। साथ ही उन्हें यह भी बताया कि स्वच्छता में ही उनका और उनके बच्चों का स्वास्थ्य है। क्लब द्वारा बनवाए गए पोस्टर स्कूल और गांव में जगह-जगह लगाए गए। विद्यालय की सभी अध्यापिकाओं का इसमें सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रैली में बच्चों को खाने के लिए बिस्कुट वितरित किए गए। बच्चों ने क्लब सदस्यों से वादा किया कि खुद भी इन बातों का ध्यान रखेंगे। साथ ही अपने घर वालों को भी प्रेरित करेंगे कि वे स्वच्छता का ध्यान रखें। रैली में क्लब के सभी सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed