फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Hyderabad team Won the opening match

हैदराबाद की टीम ने उद्घाटन मैच जीता

Sat, 17 Jan 2015 07:18 PM IST
ममरी
ममरी Updated Sat, 17 Jan 2015 07:18 PM IST
विज्ञापन
Hyderabad team Won the opening match
हैदराबाद के खेतहरा मैदान में खेले जा रहे दो दिवसीय वीर अब्दुल हमीद मेमोरियल वॉलीबाल टूर्नामेंट के पहले दिन मुकाबला मेजबान और मेहमान टीमों के बीच हुआ। खेल का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्री मूलाराम महाविद्यालय के प्रबंधक विमल कुमार ने गेंद उछाल कर किया। खेल की पहली पारी में हैदराबाद की मेजबान टीम ने निपनियां की मेहमान टीम झंकार को पराजित कर जीत हासिल की। दूसरी पारी का खेल बिलहरी की आजाद क्लब टीम ने जीता। शाम तक चले मैच में लक्ष्मननगर की सहारा क्लब, गोला की ईदगाह क्लब, कुकरा और हैदराबाद टीमों के बीच हुआ। लेकिन खेल बराबर रहा। खेल के आयोजक मुबीन अहमद, संचालक बिजेंद्र वर्मा ने बताया कि विजेता टीमों के बीच फाइनल मैच 18 जनवरी को खेला जाएगा। इस मौके पर स्वदेशचंद्र मिश्र, सालिकराम, प्रमोद शुक्ल, अशफाक खां, पूर्व प्रधान आजाद अली, जावेद अली, राकेश और बबलू समेत तमाम खेलप्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed