{"_id":"6467c8a312b288cb720f2547","slug":"husbands-long-life-sought-by-worshiping-banyan-tree-lakhimpur-news-c-4-1-159089-2023-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: वटवृक्ष की पूजा कर मांगी पति की दीर्घायु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: वटवृक्ष की पूजा कर मांगी पति की दीर्घायु
विज्ञापन
भुईंफोरवा नाथ मंदिर पर वट पूजा करतीं सुहागिनें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। अखंड सौभाग्य और पति के दीर्घायु होने की कामना के साथ सुहागिनों ने श्रद्धा और विश्वास के साथ वट सावित्री की पूजा की।
सुहागिन महिलाओं ने वटवृक्ष के तने में कच्चा धागा लपेटते हुए बरगद के पेड़ की परिक्रमा की और पति की सुख समृद्घि और दीर्घायु की कामना की। शहर के भुइफोरवानाथ मंदिर, ऋषि आश्रम, सेठघाट, लोकनिर्माण विभाग कार्यालय और जंगलीनाथ मंदिर में महिलाओं की भारी भीड़ जुटी।
महिलाओं ने विभिन्न पकवानों के अलावा मौसमी फल खरबूजा, कच्चे आम आदि पेड़ पर अर्पित किए। वट सावित्री पूजा के मौके पर भुइफोरवारनाथ, सेठ घाट और ऋषि आश्रम पर मेला भी लगे जहां बच्चों के खेल खिलौनों के अलावा खानपान की दुकानें भी सजी थीं।
गोला में शिव मंदिर परिसर, संकट मोचन हनुमान मंदिर, सेठानी अहाता, मंगला देवी मंदिर, त्रिलोकी नाथ मंदिर, नगर पालिका परिषद, भवानीगंज के जिंद बाबा स्थान परिसर स्थित वट वृक्षों का पूजन किया।
विज्ञापन
इसी तरह ममरी, ओयल धौरहरा, मोहम्मदी, पलिया, संपूर्णानगर, मझगईं और बिजुआ में भी सुहागिनों ने वट वृक्ष की पूजा की।