फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Husband reached the police station after killing his wife with an ax in Lakhimpur Kheri

पत्नी की काट डाली गर्दन: हत्या कर खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर पति पहुंचा थाने, बोला- घर पर लाश पड़ी है

Fri, 14 Apr 2023 07:40 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 14 Apr 2023 07:40 AM IST
सार

फरधान थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। उसने कुल्हाड़ी से पत्नी पर कई प्रहार किए। उसकी गर्दन काट डाली। हत्या के बाद कुल्हाड़ी लेकर थाने पहुंच गया। 

विज्ञापन
Husband reached the police station after killing his wife with an ax in Lakhimpur Kheri
मृतका का फाइल फोटो, मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के फरधान थाना क्षेत्र के मन्योरा गांव में एक व्यक्ति ने चरित्र पर शक होने के चलते अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी। इसके बाद खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर खुद थाने पहुंच गया। खून से सनी कुल्हाड़ी देख पुलिसकर्मी हैरान रह गए। पूछने पर आरोपी बोला, वह अपनी पत्नी का खून करके आया है। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


मन्यौरा गांव निवासी रोशनलाल को पत्नी मीरा के चरित्र पर संदेह था। इसी बात को लेकर बुधवार को खाना खाते समय पति-पत्नी में विवाद होने लगा। बात बढ़ी तो गुस्से में आकर रोशन लाल घर में रखी कुल्हाड़ी उठा लाया और पत्नी मीरा को रसोई में गिराकर गर्दन पर कुल्हाड़ी से कई वार किए। इससे 45 वर्षीय मीरा देवी की मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन

पुलिस से बोला- पत्नी की हत्या कर दी है 

इसके बाद आरोपी पति कुल्हाड़ी लेकर थाने जा पहुंचा और पुलिस को पत्नी की हत्या करने की बात बताई। कहा, लाश घर पर पड़ी है। खून से सनी कुल्हाड़ी देखकर पुलिसकर्मी हैरान रह गए। पुलिस ने रोशन लाल को हिरासत में लेकर मौके पर पहुंची। छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी कब्जे में ले ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिटी संदीप सिंह ने बताया कि मृतका की बेटी की तहरीर पर आरोपी पति पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। प्रथम दृष्टया हत्या का कारण पति का शक सामने आया है। जांच कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

डेढ़ महीने पहले ही मायके से आई थी मीरा 

गांव वालों के मुताबिक, पति और पत्नी में अक्सर झगड़ा होता रहता था। बताते हैं कि आरोपी अपनी पत्नी को शक की निगाहों से देखता था। कई बार झगड़ा होने के बाद पत्नी मायके चली जाती थी। डेढ़ साल से पत्नी मायके में रह रही थी। रोशनलाल की शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों का सुलह समझौता करा दिया था। 

डेढ़ महीने पहले मीरा ससुराल में आई थी, लेकिन आरोपी पति का स्वभाव नहीं बदला। इसी बीच बुधवार को गुस्से पर काबू न पाते हुए आरोपी ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। उधर, सूचना मिलने पर मायके पक्ष के लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए और रोते बिलखते नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed