फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Husband murdered his wife for one and a half bigha land

Lakhimpur Kheri News: डेढ़ बीघा जमीन के लिए पति ने की थी पत्नी की हत्या

Thu, 25 Sep 2025 12:43 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 25 Sep 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Husband murdered his wife for one and a half bigha land
पुलिस की गिरफ्त में आरोपित पति।.स्रोत : पुलिस
मितौली। उमरापुर गांव में मंगलवार शाम पत्नी की हत्या के मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार कर पुलिस ने वारदात का खुलासा कर दिया। पुलिस के अनुसार, अपराधी ने अपना जुर्म स्वीकार किया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी रविंद्र सोनकर ने बताया कि उमरापुर गांव में जगदीश वर्मा ने अपनी पत्नी पिंकी की मंगलवार शाम को दुपट्टे से गला दबाकर हत्या कर दी थी। जगदीश ने पत्नी पिंकी के नाम डेढ़ बीघा जमीन ली थी। आरोपी ने बताया कि पत्नी का चाल-चलन ठीक न होने के कारण उस जमीन को वह अपने नाम करवाना चाह रहा था। पत्नी प्रेम प्रसंग के चलते अपने प्रेमी के साथ दो माह पहले चली गई थी। इससे वह काफी परेशान रहने लगा था।
विज्ञापन

पांच दिन पहले वह अपने बच्चों को लेने आई थी। मौका देखकर आरोपी पति ने उसकी हत्या कर दी। पिंकी 19 सितंबर को अपनी ससुराल उमरापुर गांव को वापस आई थी, उसके तीन बच्चे हैं। उन्हें वह अपने साथ ले जाना चाह रही थी। पति ने इसका विरोध किया। इसके बाद किसी तरीके से बहला-फुसलाकर पिंकी को खेतों की तरफ ले गया। वहां उसने उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



बॉक्स
साहब मेरी पत्नी की लाश खेत में पड़ी है
मितौली। उप निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि मंगलवार को करीब शाम छह बजे पिपरझला चौकी पर जगदीश नाम का व्यक्ति आया। हाथ में एक लिखित कबूलनामा लाया था। उसने कहा कि साहब हमने अपनी पत्नी पिंकी को उसी के दुपट्टे से गला दबाकर मार डाला है। अगर न मानो तो जाकर देख लो। उसका शव गांव के पूरब संताेष के खेत की मेड़ पर पड़ा है। इतना सुनते ही पुष्टि करने के लिए पुलिस उमरापुर गांव गई। वहां बताई हुई जगह पर पिंकी का शव मिल गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed